Holi 2022: होली पर यूज करें ऐसे रंग और गुलाल, खुल जाएंगे आपकी किस्मत के द्वार

Holi 2022: फाल्गुन माह के आते ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगता है। वहीं साल 2022 में होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा। इसके एक दिन पहले 17 मार्च की रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल आदि लगाते हैं, जिससे लोगों के चेहरे लाल, गुलाबी अथवा हरे रंग में रंगे नजर आते हैं।;

Update: 2022-03-17 07:30 GMT

Holi 2022: फाल्गुन माह के आते ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगता है। वहीं साल 2022 में होली का पर्व कल अर्थात 18 मार्च , दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा और आज 17 मार्च की रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल आदि लगाते हैं, जिससे लोगों के चेहरे लाल, गुलाबी अथवा हरे रंग में रंगे नजर आते हैं। वहीं ज्योतिष की मानें तो रंग लोगों के लिए सुख-सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं होली के दिन आप वास्तु के मुताबिक रंगों का प्रयोग करके अपनी किस्मत में चार चांद लगा सकते हैं और अपने जीवन में तरक्की के द्वार खोल सकते हैं। तो आइए जानते हैं होली के दिन किन रंगों से होली खेलने पर खुल सकते हैं आपकी किस्मत के द्वार।

ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली पर कर लें ये काम, इतना पैसा आयेगा संभाल नहीं पाओगे

लाल रंग

लाल रंग से होली खेलने पर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। क्योंकि इस रंग का संबंध मंगल ग्रह से होता है और यह रंग आपके स्वास्थ्य और सम्मान में वृद्धि करता है। वहीं लाल रंग को क्रोध का कारक भी माना जाता है।

पीला

ज्योतिष के अनुसार, पीला रंग प्रेम, सौन्दर्य और आनन्द को बढ़ाता है। तथा यह रंग भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय रंग हैं। वहीं पीले रंग का संबंध देवगुरु बृहस्पति से भी है। इसीलिए पीले रंग से होली खेलने पर आपके जीवन में सफलता, यश और कीर्ति बढ़ती है। तथा आपके जीवन से निराशा दूर होती है।

हरा

ज्योतिष के अनुसार, हरा रंग आपकी कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करता है। इस रंग से होली खेलने पर आपके जीवन में नकारात्मकता दूर होती है और आप सकारात्मकता का अनुभव करते हैं। इस रंग से होली खेलने पर आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस की वद्धि होती है।

नीला

नीले रंग को शनिदेव का रंग माना जाता है और होली के दिन नीले रंग का प्रयोग करने पर शनिमहाराज आपके ऊपर प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन से शनि से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती है। इसीलिए आप होली के दिन नीले रंग और गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं।

गुलाबी

गुलाबी रंग से प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुर संबंध बनते हैं। इसीलिए होली के दिन एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगते समय आप गुलाबी रंग और गुलाबी गुलाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

काला

होली के दिन काले रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। काले रंग का इस्तेमाल करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां और संघर्ष बढ़ता है। इसीलिए होली के दिन काले रंग का प्रयोग करने से जितना हो सके दूर रहें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News