Holika dhahan 2023: इन 3 लोगों को रखें होलिका दहन से दूर, पड़ सकता है अशुभ प्रभाव
Holi 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन करते समय 3 लोगों को पूजा में शामिल नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि होलिका दहन का अशुभ प्रभाव उन तीनों लोगों पर पड़ सकता है।;
Holi 2023: होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन रह गया है। ऐसे में लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे की होली पर क्या करना चाहिए या फिर होलिका दहन के दिन क्या करना चाहिए। होलिका के दिन किस-किस को होलिका दहन करना चाहिए। इन सभी सवालों का जवाब इस खबर में दिया जाएगा। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को शाम को भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन करते समय 3 लोगों को पूजा में शामिल नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि होलिका दहन का अशुभ प्रभाव उन तीनों लोगों पर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं वे कौन तीन लोग है जिन्हे होलिका दहन में शामिल नहीं होना चाहिए।
होलिका दहन में ये तीन लोग को जाना वर्जित
- नवजात शिशु:- शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन करते समय नवजात शिशु को लेकर कभी नहीं जाना चाहिए। कहा जाता है कि उन पर अशुभ प्रभाव होने का आशंका बनी रहती है। ऐसे भी नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। जिसके कारण उनको भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर ही रखना चाहिए, नहीं तो वे जल्द ही किसी संक्रमण के चपेट में आ जाते हैं।
- गर्भवती महिला:- मान्यता है कि होलिका दहन के समय किसी भी गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन वाले स्थान पर नहीं जाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलाष्टक का अंतिम दिन होता है और इसी दिन राहु उग्र होता है। यहीं कारण है कि होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाओं को वहां उपस्थित नहीं रहना चाहिए। इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
- नवविवाहिता स्त्रियां:- किसी भी नवविवाहिता स्त्रियों को होलिका दहन के समय नहीं जाना चाहिए। नवविवाहित स्त्री को होलिका दहन की पूजा में भी शामिल नहीं होना चाहिए। पौराणिक मान्यता अनुसार, जिन महिला का विवाह हाल में ही हुआ होता है, उन पर नकारात्मक ऊर्जाओं का असर जल्दी पड़ सकता है। साथ ही उनके दांपत्य जीवन पर होलिका दहन का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।