Holi 2023: होलिका दहन पर इन सामग्रियों से करें पूजा, सारे कष्ट होंगे दूर

Holi 2023: इस साल होली 8 मार्च 2023 को और छोटी होली यानी होलिका दहन 7 मार्च 2023 है। इस दिन किस पूजा सामाग्री से होलिका की पूजा और किस विधि से करनी चाहिए। यहां हम बता रहे हैं।;

Update: 2023-02-23 11:09 GMT

Holika Dahan Puja Samagri List: होली का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार साल के फाल्गुन माह के मनाया जाता है। अब होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी है। इस साल होली 8 मार्च 2023 को होली है। और वहीं छोटी होली 7 मार्च 2023 को है यानी होलिका दहन किया जाएगा। मान्यता है होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना गया है। इस दिन विधिवत पूजा-पाठ करने से घर से सारे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही होलिका दहन के दिन पूजा-पाठ करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है, और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से परिवार के सदस्यों को सभी बिमारियों से मुक्ति मिलती है। इस खबर में होलिका दहन में प्रयोग किए जाने वाले पूजा समाग्री और शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं क्या-क्या पूजा समाग्री लगती है और क्या है इसकी पूजा विधि...

होलिका दहन के शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को 6:24 से लेकर रात 8:51 बजे तक है।

होलिका दहन में लाए जाने वाले पूजा सामाग्री

  • नारियल
  • गुलाल पाउडर
  • कच्चा सूती धागा
  • गाय के गोबर से बनी माला
  • रोली,
  • अक्षत
  • धूप
  • फूल
  • बताशा
  • नया अनाज
  • मूंग की साबूत दाल
  • हल्दी का टुकड़ा
  • एक कटोरी पानी

होलिका दहन की पूजा विधि

  • होलिका दहन के दिन इक्ट्ठा की गई लकड़ी को कच्चा सूत से तीन या सात बार लपेट लें।
  • इक्ट्ठा की गई लकड़ी पर गंगाजल या शुद्ध पानी, कुमकुम और फूल छिड़के और पूजा करें।
  • होलिका दहन में पूजा के लिए फूलों की माला, रोली, अक्षत, बताशे व गुड़, साबुत हल्दी, गुलाल, नारियल सब का इस्तेमाल करें।
  • होलिका की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके हमेशा बैठे।
  • होलिका दहन करते समय इस मंत्र के जरिए होलिका की सात परिक्रमा करें।
  • असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:। अतस्त्वां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव।।'

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News