Holi 2023: कहीं लड़की भगाकर, तो कहीं दो महीने तक मनाई जाती है होली, जानें अलग-अलग राज्यों की गजब परंपराएं

Holi 2023: भारत देश में विभिन्न त्योहारों की अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक राज्यों में होली अलग-अलग रीति-रिवाज के साथ बड़े ही अनोखे तरीके से मनाई जाती है। इस खबर में जानते हैं भारत के विभिन्न राज्यों के अजीबो गरीब परंपराएं...;

Update: 2023-02-27 05:25 GMT

Holi 2023: हमारा देश भारत विभिन्नताओं वाला देश है। यहां त्योहारों को अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। आज हम बात करने वाले हैं खुशियों के त्योहार होली की, जो इस साल 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। होली एक ऐसा पर्व है, जो पूरे भारत में मनाया जाता है। होली रंगों और खुशियों के रूप में मनाए जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। प्रत्येक राज्यों में होली विभिन्न परंपराओं के साथ अलग-अलग रीति-रिवाजों के अनुसार बड़े ही अनोखे तरीकों से मनाई जाती है। हम यहां एक ऐसा गांव की होली के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता हो। जी हां... मध्यप्रदेश राज्य में स्थित एक गांव जो भील आदिवासियों में होली को एक अलग और रोचक परंपराओं के साथ मनाते हैं। इस गांव में होली के पहले एक बाजार लगता है, जिसे हाट कहा जाता है। यहां पर लोग अपनी जरूरत का समान खरीदने के लिए आते रहते हैं, लेकिन इसके साथ ही इस बाजार में अपने लिए नए रिश्तों की शुरुआत करने के बारे में भी कोशिश करते हैं। तो आइए जानते हैं भारत के अलग-अलग राज्यों में किस तरीके से होली मनाई जाती है और क्या है परंपरा...  

अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरह से मनाते हैं होली

1. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होली मनाने का तरीका

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होली वाले दिन होलिका दहन होता है। उसके अगले ही दिन धुलेंडी और पांचवें दिन रंग पंचमी मनाई जाती है। इन राज्यों में युवक अपने हाथों में मांदल नाम का एक वाद्य यंत्र बजाते हुए मस्ती से नाचते और झूमते हैं। युवक नाचते हुए वहां उपस्थित किसी भी युवती को गुलाल लगा देते हैं। अगर युवती ने युवक को गुलाल लगा देती है, तो दोनों आपसी संबंध के लिए रजामंदी हो जाती है। वहीं युवती युवक को गुलाल नहीं लगाती है, तो जो युवक गुलाल लगाया होता है वो फिर किसी और युवती की तलाश करता है। इसके साथ ही मालवा क्षेत्र में भी अलग ही प्रकार से होली मनाई जाती है। यहां पर लोग होली के दिन एक एक दूसरे पर आग के अंगारे फेंकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से होलिका राक्षसी का अंत हो जाता है।

2. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में होली मनाने का तरीका

इन राज्यों में होली को फाग या फगुआ के नाम से जाना है। इन राज्यों में लठमार होली खेलने का प्रचलन है, जो खासकर के उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोकुल, वृंदावन और बरसाना में बड़े ही धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है।

3. हरियाणा और पंजाब में होली मनाने का तरीका

हरियाणा में होली को धुलेंडी के नाम से जाना जाता है। वहीं पंजाब में होला मोहल्ला नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस होली की परंपरा की शुरुआत सिख गुरु ने किया था।

4. गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में होली मनाने का तरीका

इन राज्यों में होली को रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है। वहीं गोवा में होली को शिमगों के नाम से जानते हैं। गोवा के मछुआरे समाज शिमगा को धूमधाम से मनाते हैं। इसके साथ ही गुजरात में होली को गोविंदा होली के नाम से जाना जाता है और महाराष्ट्र व गुजरात के क्षेत्रों में तो होली के दिन मटकी फोड़ कर होली खेलते हैं।  

5. उत्तराखंड और हिमाचल में होली मनाने का तरीका

इन दोनों राज्यों में अलग-अलग प्रकार के संगीत के माध्यमों से होली मनाते हैं। इस संगीत समारोह को बैठक होली और खड़ी व महिला होली के मान से जानते हैं। ये होली का त्योहार 2 महीनों तक चलता रहता है।

6. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में किस नाम से जानी जाती है होली

पश्चिम बंगाल में होली को बसंत उत्सव और ओडिशा में डोल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

7. तामिलनाडु और कनार्टक में किस नाम से जानी जाती है होली 

तमिलनाडु राज्य में होली को कामदेव के बलिदान के रूप में याद करके मनाया जाता है। वहीं कर्नाटक में कामना हब्बा के रूप में मनाते हैं।

8.  असम और मणिपुर में जानें किस नाम से जाना जाता है होली

असम में होली को फगवाह के नाम से जाना जाता है वहीं मणिपुर के लोग होली को योशांग या याओसांग के नाम से मनाते हैं। 

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News