Janmashtami 2020 Date In india : जन्माष्टमी पर बन रहा है ये अद्भुत संयोग, भगवान कृष्ण की पूजा से मिलेगें सभी प्रकार के सुख

Janmashtami 2020 Date In india : जन्माष्टमी का त्योहार (Janmashtami Festival) भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रात को 12 बजे भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) की विधिवत पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार जन्माष्टमी पर कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें आप भगवान श्री कृष्ण की पूजा करके उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।;

Update: 2020-08-08 05:43 GMT

Janmashtami 2020 Date In india : जन्माष्टमी 11 अगस्त 2020 (Janmashtami 11 August 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा रात्रि 12 बजे की जाती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण ने मध्य रात्रि में जन्म लिया था। जन्माष्टमी के पंचांग (Janmashtami Panchang) के अनुसार इस बार कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें भगवान कृष्ण की पूजा करके सभी सुखों को प्राप्त किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं जन्माष्टमी के शुभ संयोग।

जन्माष्टमी के शुभ संयोग (Janmashtami Shubh Sanyog)

साल 2020 में जन्माष्टमी के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा रात में निशिता काल में करना बहुत ही शुभ रहेगा जिसका समय 12 अगस्त 12 बजकर 05 मिनट से रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस बार जन्माष्टमी के दिन अभिजित मुहूर्तल सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। जिसमें आप भगवान कृष्ण का ध्यान और उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

इसके अलावा जन्माष्टमी के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यदि गोधूलि मुहूर्त की बात करें तो यह शाम 06 बजकर 51 मिनट से शाम 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन वृद्धि योग भी बन रहा है। जिसमें आप किसी भी मंत्र जाप का फल कई गुना प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा 12 अगस्त को रात 12 बजकर 5 मिनट से निशिता मुहूर्त का प्रारंभ होगा।

जिसमें आप भगवान कृष्ण की पूजा कर सकते हैं और अपने व्रत का पारण कर सकते हैं।वहीं यदि सर्वार्थ सिद्धि योग की बात की जाए तो यह 12 अगस्त 12 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होगा जो 12 अगस्त को पूरे दिन रहेगा। आप इस समय में भी भगवान कृष्ण के मंत्रो का जाप करके उनकी कृपा को प्राप्त कर सकते हैं।

जन्माष्टमी के दिन बनने वाली ग्रह स्थिति (Janmashtami Per Graha Stithi)

यदि जन्माष्टमी के दिन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस चंद्रमा मेष राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेगा।वहीं सूर्य की बात करें तो सूर्य कर्क राशि में राशि में रहेगा। इसके अलावा शनि मकर राशि में वक्री, गुरु और केतु धनु राशि में वक्री, बुध कर्क राशि में ,शुक्र मिथुन राशि में, राहु मिथुन राशि में वक्री और मंगल मीन राशि में रहेगा। 

Tags:    

Similar News