Janmashtami 2021 : जन्माष्टमी पर करें मोर पंख से जुड़े ये खास उपाय, मिलेंगे बहुत सारे फायदे
Janmashtami 2021 : हिन्दू सनातन धर्म में मोर पक्षी और उसके पंख का काफी महत्व है। मोर पंख भगवान श्री कष्ण के साथ-साथ माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, इंद्रदेव, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश को भी बहुत प्रिय है। श्रीकृष्ण तो मोर पंख को हमेशा अपने सिर पर मुकुट में धारण किए रहते हैं। इसलिए उनके मुकुट को मोर मुकुट कहा जाता है। साल 2021 में जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख का बहुत खास महत्व है। वहीं मोर पंख के द्वारा अनेक प्रकार के उपाय भी किए जाते हैं, जोकि हमारे जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी के इस खास पर्व पर मोर पंख के उपायों के बारे में...;
Janmashtami 2021 : हिन्दू सनातन धर्म में मोर पक्षी और उसके पंख का काफी महत्व है। मोर पंख भगवान श्री कष्ण के साथ-साथ माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, इंद्रदेव, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश को भी बहुत प्रिय है। श्रीकृष्ण तो मोर पंख को हमेशा अपने सिर पर मुकुट में धारण किए रहते हैं। इसलिए उनके मुकुट को मोर मुकुट कहा जाता है। साल 2021 में जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख का बहुत खास महत्व है। वहीं मोर पंख के द्वारा अनेक प्रकार के उपाय भी किए जाते हैं, जोकि हमारे जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी के इस खास पर्व पर मोर पंख के उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें : अमीर बनने के लिए गले में धारण कर लें ये चीज, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ मिल जाता है तुलसी जी का आशीर्वाद
वास्तु दोष
अगर आपके घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो आप आठ मोर पंख को एक साथ सफेद धागे से बांध लें और ओम सोमाय नमः मंत्र का जाप करते हुए अपने घर के पूजास्थल पर रख दें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तुदोष दूर हो जाएगा।
बुरी नजर उतारने के लिए
घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से किसी तरह की बुरी नजर और उर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। ऐसा करने से आपके घर के सभी लोग बुरी नजर के प्रभाव से दूर ही रहते हैं।
जिद्दी बच्चों के लिए
अगर आपका बच्चा आपको बहुत परेशान करता है और वो काफी जिद्दी हो गया है तो आप मोर पंख से बने पंखे से उस बच्चे की हवा करें या अपने फैन पर ही मोर पंख चिपका दें।
एकाग्रता बढ़ाने के लिए
अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है अथवा पढ़ाई में ध्यान नहीं देता है तो मोर पंख को बच्चे की किताब के अंदर रखें। इससे उस बच्चे की एकाग्रता बढ़ने लगती है और बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)