Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर कर लें ये एक काम, छप्पर फाड़कर बरसेगा आपके घर पैसा

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। यह पर्व देश ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। वहीं इस बार यह पर्व 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा।;

Update: 2022-08-17 07:08 GMT

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। यह पर्व देश ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। वहीं इस बार यह पर्व 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन लोग व्रत भी करते हैं और अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए अनेक प्रकार के उपाय भी करते हैं। माना जाता है कि, इस दिन किए गए उपाय और टोटके शीघ्र प्रभावी होते है और आपके जीवन में उत्तम फल प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व कार्य सिद्धि के लिए किस प्रकार उपाय करें।

जीवन में सभी कार्यों में उन्नति और सफलता पाने के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप कान्हा जी के मंदिर जाए और वहां जाकर आप उनकी विधि पूर्वक पूजा करें। इसके बाद आप कान्हा जी को एक जटा वाला नारियल और 11 बादाम उन्हें अर्पित करें। इसके बाद लगातार 27 दिनों तक यहीं क्रम विधि पूर्वक जारी रखें और कान्हा जी को प्रतिदिन एक जटा वाला नारियल और बादाम अर्पित करते रहें।

मान्यता है कि, जो भी मनुष्य इसी प्रकार कान्हा जी को लगातार विधिपूर्वक नारियल और बादाम अर्पित करता है उसके सभी कार्य सिद्ध होते हैं और उसको जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती है। कान्हा जी की कृपा उस व्यक्ति पर दिन रात बनी रहती है। उसके घर धन और धान्य में बरकत होती है। सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)  

Tags:    

Similar News