Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, बनी रहेगी कृपा
Janmashtami 2023: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का एक अलग ही विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर साल के भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान कृष्ण के विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। आइये हम इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं।;
Krishna Janmashtami 2023: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का एक अलग ही विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर साल के भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह महापर्व 6 सितंबर, 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे विधि-विधान से लड्डू गोपाल का व्रत रखते हैं, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मान्यता के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। इसी के चलते कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा भी मध्य रात्रि में की जाती है। जन्माष्टमी की पूजा में मंत्रों की विशेष महत्व होता है। इस दिन मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान कृष्ण की विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। आइये हम इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भगवान कृष्ण हो जाते हैं प्रसन्न
अयोध्या की एक ज्योतिष के मुताबिक, सनातन धदर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। साथ ही बताते हैं कि इस दिन लोग विधिवत जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही पूजा में मंत्रों का भी जाप किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा में अमोघ मंत्र का जाप करने से भगवान कृष्ण जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें... इस तरह से करें भगवान कृष्ण का श्रृंगार, मिलेगी विशेष आशीर्वाद
इन मंत्रों का करें जाप
कृं कृष्णाय नम:
जन्माष्टमी में पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस मंत्रों का विशेष महत्व है।
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे, हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे।।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।