January Vivaah Muhurat 2023: जनवरी में इन 9 दिनों बजेंगी शहनाईयां, विवाह के लिए बन रहे ये शुभ मुहूर्त, देखें लिस्ट

जनवरी से लेकर मार्च तक विवाह के 28 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। और अप्रैल माह में कोई मुहूर्त नहीं है। यहां देखें जनवरी महीने में होने वाले विवाह तिथियों की लिस्ट;

Update: 2023-01-17 10:16 GMT

मकर संक्रांति पर्व के साथ खरमास का समापन हो गया है। खरमास के कारण शुभ कार्यों पर रोक लगी हुई थी। जो 15 जनवरी 2023 से हट गई है। 16 जनवरी 2023 से शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। जनवरी से लेकर मार्च तक विवाह के 28 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। क्योंकि अप्रैल माह में कोई मुहूर्त नहीं है। लेकिन यहां हम आपको सिर्फ जनवरी में होने वाले विवाह की तारीखों के बारे में बता रहे हैं। जनवरी माह में सिर्फ 9 दिन ऐसे हैं, जब शादी हो सकती हैं। बीती 14-15 जनवरी की आधी रात से ही मकर राशि के सूर्य में प्रवेश के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। कहा जाता है कि खरमास के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 16 जनवरी 2023 को था।



जनवरी माह में विवाह के 9 शुभ-मुहूर्त (January Shubh Vivah Muhurat 2023)

खरमास खत्म होने के बाद से ही शादी विवाह के लिए शहनाईयां बजनी शुरू हो गई हैं। पहला शुभ मुहूर्त 16 जनवरी 2023 को था और अब 18 जनवरी को दूसरा शुभ मुहूर्त है। जनवरी माह विवाह के लिए कुल 9 शुभ मुहूर्त हैं।


जनवरी में विवाह के 9 शुभ-मुहूर्त


15 जनवरी 2023 

रविवार

16 जनवरी 2023

 सोमवार

18 जनवरी 2023

 बुधवार

19 जनवरी 2023 

गुरुवार

25 जनवरी 2023 

बुधवार

26 जनवरी 2023 

गुरुवार

27 जनवरी 2023 

शुक्रवार

30 जनवरी 2023 

सोमवार

31 जनवरी 2023 

मंगलवार


Tags:    

Similar News