Jyeshtha Purnima 2021 : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मिल जाएगी चंद्र दोष से मुक्ति और होगी संतान की प्राप्ति
- जानें, ज्येष्ठ पूर्णिमा का उपाय
- जानें, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का उपाय
- जानें, संतान प्राप्ति का उपाय
;
Jyeshtha Purnima 2021 : 24 जून 2021, दिन बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और कबीर जयंती है। अगर आप भी संतान विहीन हैं और संतान आपके घर में नहीं है अथवा लाखों प्रयत्न करने के बाद भी संतान प्राप्ति के योग नहीं बन रहे हैं और आपके घर में अभी तक बच्चों की किलकारियां नहीं गूंज रही हैं तो इस ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आप कुछ खास उपाय करें। क्योंकि इस ज्येष्ठ पूर्णिमा पर एक बहुत ही बड़ा शुभ योग बन रहा है। तो आइए जानते हैं संतान प्राप्ति के उपाय के बारे में।
ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : बेडरुम में कभी ना करें ये गलतियां, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए ऐसे लगाएं अपने विवाह की तस्वीर
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का एक अपना अलग ही महत्व होता है। 24 जून 2021, दिन बृहस्पतिवार इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा है। वहीं शास्त्रों की ऐसी मान्यता है कि बृहस्पतिवार और पूर्णिमा तिथि दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं। इस दिन विशेषकर चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रदोष से मुक्ति मिलती है। जिससे हमारे जीवन में होने वाली तमाम कठिनाईयों से हमें निजात मिलती है।
जिसकी कुण्डली में चंद्रमा की वृद्धि होती है उसे इस दिन पवित्र नदी या कुण्ड में स्नान-व्रत और दान-पुण्य करना चाहिए। क्योंकि अभी लॉकडाउन का समय है तो हम लोग अभी घर से बाहर स्नान,दान-पुण्य नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें अपने घर में ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान-दान आदि करना चाहिए।
वहीं संतान प्राप्ति के लिए गंगाजल मिश्रित जल से स्नान आदि करके पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्र, पीले फूल और पीले चने की दाल लेकर बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पतिदेव की कथा सुनें। इसके बाद केले के पौधे में जल अर्पित करें और मन ही मन अपनी मनोकामना भगवान बृहस्पतिदेव से कहें।
वहीं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन केले का दान अवश्य करें। वहीं एक केला पूर्णिमा के दिन सफेद गाय को अवश्य खिला दें। इसके बाद इसी प्रकार 11 बृहस्पतिवार या 11 पूर्णिमा का लगातार व्रत करें। ऐसा करने से आपको एक साल के अंदर ही आश्चर्यजनक परिणाम की प्राप्ति होगी।
वहीं यह ध्यान रखें कि आपको बृहस्पतिवार और पूर्णिमा के दिन केले का सेवन नहीं करना है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)