Jyotish Shastra : राशियों के अनुसार ऐसे करें स्नान, आपको मिलेगा लाभ
Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र में स्नान, ध्यान, दान, पुण्य आदि के अनेक प्रकार बताए गए हैं। अगर व्यक्ति ज्योतिष के अनुसार बताए गए सिद्धांतों का पालन करें तो वह सदा ही सुखी रहता है। और अपने जीवनकाल में संपन्नता का अनुभव करता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार किस राशि के जातक को कैसे स्नान करना चाहिए।;
Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र में स्नान, ध्यान, दान, पुण्य आदि के अनेक प्रकार बताए गए हैं। अगर व्यक्ति ज्योतिष के अनुसार बताए गए सिद्धांतों का पालन करें तो वह सदा ही सुखी रहता है। और अपने जीवनकाल में संपन्नता का अनुभव करता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार किस राशि के जातक को कैसे स्नान करना चाहिए।
Also Read: Vidur Niti : कंगाल होने से पहले ईश्वर देते हैं मनुष्य को ये संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान
1. मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल प्रधान होने के कारण इन जातकों को जल में बिल्वपत्र के वृक्ष की छाल और चंदन का चूर्ण मिलाकर प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।
2. वृष
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र प्रधान होने के कारण जल में सुगंधित कपूर, इलायची, चंदन आदि पानी में मिलाकर प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।
3. मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह प्रधान होने के कारण और बुध देवता को प्रसन्न करने के लिए गाय का गोबर जल से स्पर्श करके ही प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।
4. कर्क
कर्क राशि के जातक चंद्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए इन्हें जल में सफेद चंदन डालकर ही स्नान करना चाहिए।
5. सिंह
सिंह राशि के जातक सूर्य से प्रभावित होते हैं। इसलिए इन जातकों को नहाने के पानी में लाल पुष्प व केसर मिला लेना चाहिए।
6. कन्या
कन्या राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। इसलिए बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इन्हें पन्ना रत्न या विधायरा के वृक्ष की जड़ पानी से स्पर्श कराने के बाद ही स्नान िरना चाहिए। ऐसा करने से बुध ग्रह इन जातकों पर अपना शुभ प्रभाव डालता है।
7. तुला
तुला राशि का प्रधान शुक्र ग्रह है। ऐश्वर्य और धन प्राप्ति के लिए इन जातकों को पानी में मोगरे के पुष्प, गुलाब जल व चांदी का कोई सिक्का अथवा टुकड़ा आदि डालकर स्नान कर लेना चाहिए।
8. वृश्चिक
वृश्चिक जलतत्व की राशि है। इसलिए इस राशि के जातकों को लाल गुलाब, मूंगा रत्न पानी में डालकर स्नान करना चाहिए।
9. धनु
धनु राशि गुरु की राशि है। इसलिए आप लोग मालती के फूल या हल्दी मिले पानी से स्नान करें तो आपके लिए गुरु ग्रह अनुकूल प्रभाव देते हैं।
10. मकर
मकर राशि का प्रधान ग्रह शनि है। और शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आप लोग नहाने के पानी में प्रतिदिन काले तिल, काले उड़द डालकर स्नान करें।
11. कुंभ
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को शमी के पेड़ लकडी, बिच्छुआ की जड़, तोड़िया उड़द पानी की बाल्टी में डालकर स्नान करना अनुकूल रहता है। इस उपाय से आपको शनि शुभ प्रभाव देते हैं।
12. मीन
मीन गुरू ग्रह की राशि है। इस राशि के जातकों को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन पानी में मोगरे के फूल, पीली सरसों, गेंदे के फूल मिलाकर नहाने से बृहस्पति के शुभ प्रभाव इन जातकों पर पड़ते हैं।