Jyotish Shastra : दिक्कतों से बचाती हैं ये चार बातें, हमेशा करें इनका पालन

Jyotish Shastra : मनुष्य को जीवन में कुछ उसूलों को अपनाना ही पड़ता है और उन आदर्शों का पालन करके ही वह अपने व्यक्तित्व में निखार लाता है। यदि कोई मनुष्य अपने जीवन में महत्वपूर्ण तथ्यों पर अमल नहीं करता है तो उसका जीवन एक पशु की भांति होता है।;

Update: 2022-12-26 04:30 GMT

Jyotish Shastra : मनुष्य को जीवन में कुछ उसूलों को अपनाना ही पड़ता है और उन आदर्शों का पालन करके ही वह अपने व्यक्तित्व में निखार लाता है। यदि कोई मनुष्य अपने जीवन में महत्वपूर्ण तथ्यों पर अमल नहीं करता है तो उसका जीवन एक पशु की भांति होता है। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कोई ना कोई अच्छा आचरण और अच्छी बातों को अमल में लाना ही पड़ता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही बातें जिनका पालन करके हम विपरित परिस्थिति में भी आसानी से अपनी जीवन नैय्या पार लगा सकते हैं।

महापुरुषों का आदर

हमें अपने जीवन में ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों और ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना चाहिए। ऐसा करने से ना केवल हमें समाज में सम्मान प्राप्त होता है। बल्कि हमारी गिनती भी समाज के अच्छे लोगों में होती है । जिससे हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है। इसीलिए हमें सदैव ही ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना चाहिए।

छोटों की रक्षा

सदैव हमें अपने से छोटों लोगों की रक्षा करनी चाहिए और उनके साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको समाज में अच्छा स्थान प्राप्त होता है और आपका यश और कीर्ति बढ़ती है।

बुद्धिमान लोगों की सलाह

अच्छे व्यक्ति हमेशा ही जो भी कार्य करते हैं, उसमें बुद्धिमान लोगों की सलाह जरुर लेते हैं। बुद्धिमान लोगों की सलाह लेने से कई फायदे होते हैं। ऐसा करने से आप गलत कार्य करने से बच जाते हैं और हमेशा ही अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित रहते हैं।

मूर्ख से दूरी

अच्छे लोगों को अपना मान-सम्मान बचाए रखने के लिए मूर्ख लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसा करने से आप अनेकों दिक्कतों से दूर रहते हैं। वरना मूर्खों से उलझनें पर आप अनेक प्रकार की परेशानियों में फंस सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News