Jyotish Shastra : लहसुन का ये उपाय ला सकता है आपके अच्छे दिन, जानें इसकी प्रयोग विधि

Jyotish Shastra : अगर आपके जीवन में भी तनाव बना रहता है और आप परेशानी में जिंदगी गुजार रहे हैं तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप इसके लिए ज्योतिषीय उपाय का सहारा ले सकते हैं। कई बार नकारात्मक ऊर्जा हमारे शरीर पर इतनी हावी हो जाती है कि, व्यक्ति टेंशन में आ जाता है और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है।;

Update: 2022-11-13 03:13 GMT

Jyotish Shastra : अगर आपके जीवन में भी तनाव बना रहता है और आप परेशानी में जिंदगी गुजार रहे हैं तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप इसके लिए ज्योतिषीय उपाय का सहारा ले सकते हैं। कई बार नकारात्मक ऊर्जा हमारे शरीर पर इतनी हावी हो जाती है कि, व्यक्ति टेंशन में आ जाता है और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है। अगर आपके दिमाग में भी व्यर्थ की चिंता चलती रहती हैं और परेशानियां आपको घेरे रहती हैं तो आप इससे निजात पाने के लिए लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। लहसुन का प्रयोग ना केवल आपको इन सभी परेशानियों से निजात दिलाएगा। बल्कि आपके लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में भी आपकी मदद करेगा। तो आइए जानते हैं इस बारे में लहसुन के कुछ उपाय।

लहसुन जहां हमारी सेहत के लिए वरदान है, वहीं इसे टोने-टोटके और अन्य कई प्रकार के उपायों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके प्रयोग से बड़ी-बड़ी समस्याएं पलक झपकते ही छमंतर हो जाती हैं और हमारे जीवन में सुख-चैन के साथ - साथ शांति भी बनी रहती है।

लहसुन के उपाय

शरीर पर हावी हो रही नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को समाप्त करने के लिए आप किसी भी दिन एक लहसुन की कली अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त हो जाता है और आपके लिए सकारात्मक माहौल बन जाता है।

वहीं कच्चा लहसुन पर्स में रखने से आपकी सभी टेंशन खत्म हो जाती हैं और आपका मन शांत रहने लगता है।

वहीं अगर आप परेशान रहते हैं तो एक लहसुन की कली अपने पास हमेशा ही रखें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)  

Tags:    

Similar News