JyotiSh Shastra: मां लक्ष्मी इन कामों से होती हैं नाराज़, सदा के लिए छोड़ देती है साथ
JyotiSh Shastra: मां लक्ष्मी इन कामों से होती हैं नाराज़, सदा के लिए छोड़ देती है साथ JyotiSh Shastra: हिन्दू धर्म शास्त्रों मे कई कार्यों के बारे में बताया गया है। जिन्हें अगर गलती से करते हैं तो जीवन में दुख-दरिद्रता जैसी समस्याएं आने लगती हैं। वहीं कई ऐसी बातें हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ये अगर किसी पर एक बार मेहरबान हो जाएं तो फिर उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और अगर मां लक्ष्मी किसी से नाराज हो जाएं तो लाख कोशिश करने के बाद भी मां लक्ष्मी जी को आप प्रसन्न नहीं कर सकते हैं और इनके प्रकोप से आप नहीं बच सकते हैं।;
JyotiSh Shastra: हिन्दू धर्म शास्त्रों मे कई कार्यों के बारे में बताया गया है। जिन्हें अगर गलती से करते हैं तो जीवन में दुख-दरिद्रता जैसी समस्याएं आने लगती हैं। वहीं कई ऐसी बातें हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ये अगर किसी पर एक बार मेहरबान हो जाएं तो फिर उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और अगर मां लक्ष्मी किसी से नाराज हो जाएं तो लाख कोशिश करने के बाद भी मां लक्ष्मी जी को आप प्रसन्न नहीं कर सकते हैं और इनके प्रकोप से आप नहीं बच सकते हैं। मां लक्ष्मी की नारजगी से राजा भी रंक बन जाते हैं। इसीलिए अगर आप भी कुछ ऐसी गलती करते हैं तो आप पर भी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही गलतियों के बारे में जिन्हें करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज।
भोजन की बर्बादी
शास्त्रों में बताया गया है कि, कभी भी व्यक्ति को भोजन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग जो खाना खाने के बाद थाली में भोजन छोड़ देते हैं और भोजन को बर्बाद करते हैं। उन पर मां लक्ष्मी का बुरा प्रकोप पड़ता है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी कभी खुश नहीं होती हैं और उन्हें जीवन में कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो लोग निरंतर भोजन का अपमान करते हैं, भोजन की बर्बादी करते हैं ऐसे व्यक्ति दूसरे जन्म में दरिद्र पैदा होते हैं। वहीं इस जन्म में भी उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है।
झाड़ू का अपमान
झाड़ू को लेकर शास्त्रों में कई बातें बतायी गई हैं। कहा जाता है कि, झाड़ू का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से होता है और अगर कोई व्यक्ति झाड़ू का अपमान करता है तो वह मां लक्ष्मी का अपमान करता है। इसीलिए झाड़ू को पैर लगाना या फिर लांघकर जाना अथवा किसी को झाड़ू मारने से मना किया गया है। इसे पलंग के नीचे भी कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
सफेद पुष्प
सफेद रंग के पुष्प मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसे पुष्प अगर आप मां लक्ष्मी को चढ़ाते हैं तो आप अपराजिता के पुष्प छोड़कर दूसरा कोई पुष्प मां लक्ष्मी को ना चढ़ाएं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को सफेद रंग के पुष्प चढ़ाने से मना किया गया है। इससे मां लक्ष्मी आप पर नाराज हो सकती हैं। इसीलिए आप मां लक्ष्मी को गुलाब का पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।