Jyotish Shastra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये काम और इनको करें नजरंदाज, वरना...

Jyotish Shastra: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी का दिन है और ऐसा माना जाता है कि, ये दोनों दिव्य शक्ति हमें धनवान बनने में और हमारे जीवन में हमें आगे बढ़ने में काफी मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए।;

Update: 2022-04-15 01:49 GMT

Jyotish Shastra: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी का दिन है और ऐसा माना जाता है कि, ये दोनों दिव्य शक्ति हमें धनवान बनने में और हमारे जीवन में हमें आगे बढ़ने में काफी मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इस मंत्र का जाप, पल भर में दूर हो जाएगी गरीबी

शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  1. शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन मां संतोषी का वार होता है और मां संतोषी खट्टी चीजें खाने से रूष्ट हो जाती हैं और मां लक्ष्मी भी ऐसा करने से नाराज होती हैं।
  2. वहीं शाम ढलने के बाद शुक्रवार के दिन झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और हो सके तो इस दिन नमक घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए। इससे घर में कर्ज का भार बढ़ता है।
  3. वहीं काली वस्तुएं भी शुक्रवार के दिन घर में खरीदकर नहीं लानी चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी को लाल कलर की वस्तुएं और सफेद कलर की वस्तुएं पसंद हैं और वे काले कलर की वस्तुओं से नाराज होती हैं।
  4. शुक्रवार के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, छुरी आदि भी घर में खरीदकर नहीं लानी चाहिए। ऐसा करने से घर में कुलक्ष्मी प्रवेश करती हैं। कुलक्ष्मी मां लक्ष्मी की ही बहन है। कुलक्ष्मी के घर में प्रवेश करने से हमारे घर में धन नहीं ठहरता है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगते हैं और धन आने के सभी मार्ग बंद हो जाते हैं।

शुक्रवार के दिन क्या करें

  • शुक्रवार के दिन नौकरी, कारोबारी स्थल पर जाने से पहले आप लाल चंदन का टीका अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपकी कमाई दिन दुगनी और रात चौगुनी बढ़ेगी।
  • शुक्रवार के दिन लाल कलर के कपड़े किसी शादीशुदा महिला को भेंट कर देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमारे घर में प्रवेश करती हैं। हमारे जीवन में चल रही धन संबंधी परेशानी को दूर करती हैं।
  • ऐसा भी माना जाता है कि, पीपल के पौधे पर शुक्रवार के दिन दो लाल कलर की चुड़ियां बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी हमारे जीवन में चल रही प्रत्येक परेशानी का अंत कर देती हैं।
  • ऐसा कहा जाता है कि, स्फटिक का बना हुआ श्रीयंत्र शुक्रवार के दिन घर में लाकर स्थापित करने से मां लक्ष्मी हमारे घर को अन्न-धन से भर देती हैं।
  • अगर शुक्रवार के दिन कोई भी व्यक्ति श्रीसूक्तम का पाठ करता है तो ऐसा करने से हमारे घर में धन की बढ़ोत्तरी होती है।
  • एकाक्षी नारियल भी अपने घर में शुक्रवार के दिन लाकर स्थापित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अन्न-धन के भंडार भर देती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News