Jyotish Shastra: खरीदारी के लिए आज बन रहा ये शुभ योग, जरुर कर लें इन चीजों की शॉपिंग, वरना...

Jyotish Shastra: हिन्दू धर्म में शुभ कार्यों को करने से पहले पंचांग देखने की परंपरा है। मान्यता है कि, भगवान श्रीराम पंचांग का अध्ययन किया करते थे। वहीं शुभ कार्यों को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। वहीं पंचांग के अनुसार, आज 01 जुलाई को अत्यंत शुभ योग बन रहा है। इसीलिए आप लोग इस शुभ योग का लाभ उठा सकते हैं।;

Update: 2022-07-01 04:10 GMT

Jyotish Shastra: हिन्दू धर्म में शुभ कार्यों को करने से पहले पंचांग देखने की परंपरा है। मान्यता है कि, भगवान श्रीराम पंचांग का अध्ययन किया करते थे। वहीं शुभ कार्यों को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। वहीं पंचांग के अनुसार, आज 01 जुलाई को अत्यंत शुभ योग बन रहा है। इसीलिए आप लोग इस शुभ योग का लाभ उठा सकते हैं। पंचांग के अनुसार, आज 01 जुलाई 2022, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और आज पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। वहीं आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और साथ ही अन्य ग्रहों की बात करें तो मेष राशि में मंगल और राहु, वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध, मिथुन राशि में सूर्य, तुला राशि में केतु ग्रह विराजमान हैं। वहीं कुंभ राशि में शनि और मीन राशि में बृहस्पति ग्रह मौजूद हैं।

पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। आज के दिन आप घर में नई वस्तुएं खरीदकर ला सकते हैं।

वहीं पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना बहुत ही शुभ रहता है। इसीलिए आप लोग आज के दिन स्वर्ण आभूषण खरीद सकते हैं और साथ ही अनेक चीजों की खरीदारी भी आप कर सकते हैं।

पष्य नक्षत्र में आप कार, अन्य वाहन, भूमि, मकान, गैजेटस, फर्नीचर, किताबें, वस्त्र, भवन निर्माण सामग्री आदि खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पुष्य नक्षत्र में दान करना भी उत्तम माना जाता है।

आज के दिन दान का विशेष महत्व होता है। इसीलिए पुष्य नक्षत्र में आप भोजन, अन्न, वस्त्र और श्रृंगार की वस्तुएं, छाता, घड़ा, दीप का दान आदि आप कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको बहुत पुण्य मिलेगा और आपकी अनेक मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News