Jyotish Shastra : राहु कर रहा है आपको परेशान तो कर लें ये काम

Jyotish Shastra : ज्योतिष में राहु ग्रह को पाप और क्रूर ग्रह कहा जाता है। वहीं माना जाता है कि, जब राहु किसी जातक पर अपना शुभ प्रभाव दिखाता है तो उस जातक को रातोंरात अमीर बना देता है और वहीं जब किसी जातक पर राहु अपना अशुभ प्रभाव दिखाता है तो उसे पलक झपकते ही राजा से रंक बना देता है।;

Update: 2022-12-31 06:48 GMT

Jyotish Shastra : ज्योतिष में राहु ग्रह को पाप और क्रूर ग्रह कहा जाता है। वहीं माना जाता है कि, जब राहु किसी जातक पर अपना शुभ प्रभाव दिखाता है तो उस जातक को रातोंरात अमीर बना देता है और वहीं जब किसी जातक पर राहु अपना अशुभ प्रभाव दिखाता है तो उसे पलक झपकते ही राजा से रंक बना देता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति राहु के कारण पीड़ित है तो वह इसकी पहचान कैसे करें और राहु के शुभ प्रभाव पाने के लिए क्या उपाय करें। तो आइए जानते हैं राहु से पीड़ित होने के लक्षण और उसके शुभ प्रभाव पाने के उपायों के बारे में...

परेशानियों का अंबार

जिस व्यक्ति के जीवन में परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हो तो उसे समझ लेना चाहिए कि, वह राहु के कारण पीड़ित हो रहा है। ऐसे में उसे राहु के उपाय करने चाहिए।

क्रोध से लबरेज

जो व्यक्ति हर समय क्रोध से लबरेज रहता हो और हिंसा पर उतारू हो जाता हो। व्यक्ति का ऐसा स्वभाव राहु के कारण ही होता है। साथ ही उसे राहु को शांत करने के उपाय करने चाहिए।

मुकद्दमें और बीमारी से धन हानि

जिस व्यक्ति की मेहनत का पैसा कोर्ट-कचहरी और बीमारी में खर्च हो जाता हो और निरंतर धन हानि झेलनी पड़ती हो, तो उसे समझ लेना चाहिए कि, राहु की कुदृष्टि का वह शिकार हो गया है।

राहु के उपाय

  1. राहु से पीड़ित व्यक्ति को प्रतिदिन ऊँ राह राहवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। प्रतिदिन इस मंत्र का 11 माला जाप करने से राहु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और राहु शांत होकर शुभ फल प्रदान करता है।
  2. राहु से पीड़ित व्यक्ति को मछली और जलचरों के लिए दाना आदि डालते रहना चाहिए। ऐसा करने से राहु के शुभ प्रभाव प्राप्त होने लगते हैं।
  3. शनिवार के दिन नमकीन चीजों का दान करने से भी राहु शांत होता है।
  4. श्रीदुर्गा कवच का पाठ करने से राहु के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है।
  5. शमशान में कुछ चीजों का दान करने से भी राहु के शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News