Jyotish Shastra: तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राशि के अनुसार ही आप लगाएं टीका
Jyotish Shastra: ज्योतिष के मुताबिक, व्यक्ति के लिए तिलक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं अगर कोई भी व्यक्ति अपनी राशि के मुताबिक रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाता है तो वह उस व्यक्ति के जीवन में और भी अधिक शुभ प्रभाव का अहसास कराता है।;
Jyotish Shastra: ज्योतिष के मुताबिक, व्यक्ति के लिए तिलक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं अगर कोई भी व्यक्ति अपनी राशि के मुताबिक रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाता है तो वह उस व्यक्ति के जीवन में और भी अधिक शुभ प्रभाव का अहसास कराता है। तथा ऐसा करने से उस राशि का स्वामी ग्रह और भी अधिक बलवान होकर जातक की कुण्डली में सुख और ऐश्वर्य प्रदान करता है और उसकी हर क्षेत्र में तरक्की होने लगती है। तो आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास के मुताबिक राशि अनुसार कौन-सा लगाना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव को कम करता है तिलक, दिलाता है ये लाभ
मेष राशि
मेष राशिवालों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। आपके राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसका संबध लाल रंग है। इस कलर के तिलक लगाने से सभी कार्य में सफलता मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी गृह शुक्र है। इस राशिवालों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक का संबध सफेद रंग से है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है।
कर्क राशि
कर्क राशिवालों पर चंद्र ग्रह की दृष्टि रहती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशिवालों का सूर्य मजबूत होता है। आपके लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। यह आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी गृह शुक्र है। इस राशिवालों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक का संबध सफेद रंग से है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। आपको लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
धनु राशि
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। आपको पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशिवालों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों को हवन की राख का तिलक लगाना चाहिए। इसे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)