Jyotish Shastra: कौवा को अगर आपने सुबह-सुबह ऐसे देखा है तो आप बन जाएंगे करोड़पति

Jyotish Shastra: हमारे हिन्दू धर्म में कौवा का सूचना देने वाला पक्षी माना जाता है। वहीं कहा जाता है कि, कौवा भगवान शनिदेव की सवारी है। वहीं जो कोई भी व्यक्ति कौवा की सच्चे मन से सेवा करता है, उसपर भगवान शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है और ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी कोई बड़ी परेशानी नहीं आती है।;

Update: 2022-05-08 05:32 GMT

Jyotish Shastra: हमारे हिन्दू धर्म में कौवा का सूचना देने वाला पक्षी माना जाता है। वहीं कहा जाता है कि, कौवा भगवान शनिदेव की सवारी है। वहीं जो कोई भी व्यक्ति कौवा की सच्चे मन से सेवा करता है, उसपर भगवान शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है और ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी कोई बड़ी परेशानी नहीं आती है। वहीं ऐसा व्यक्ति हर समय खुश और सुखी रहता है। तो आइए जानते हैं अगर आपको सुबह-सुबह कौवा दिखायी दे तो यह किस बात का संकेत होता है।

ये भी पढ़ें: Numerology : ये लोग होते हैं बहुत आकर्षक और कभी नहीं होती इनके पास धन की कमी, जानें इस मूलांक के लोगों की ये खास बातें

अकसर हमारे जीवन में हम सभी लोगों को कौवा से जुड़े हुए अकसर कुछ ना कुछ संकेत मिलते हैं। कभी-कभी हम कौवा को उड़ते हुए देखते हैं और कभी हम लोग देखते हैं कि, कौवा हमारे घर की छत पर बैठे हुए हैं। और तो और कभी हम देखते हैं कि, कौवा बार-बार कांव-कांव की आवाज लगाते हैं। तो इसी प्रकार हमारे जीवन में हम सभी को कभी ना कभी कौवा से जुड़े हुए अजीबो-गरीब संकेत मिलते हैं।

अगर आपको सुबह-सुबह कोई कौवा दिख जाए तो समझ लीजिए कि, आपकी किस्मत बुलंदियों को छूने वाली है और अब आपकी किस्मत बदलने वाली है। अब आपको कार्य में जल्दी ही आपको उन्नति मिलने वाली है। इतना ही नहीं जल्दी ही कहीं से आपको धन लाभ मिलने वाला है। वहीं ये आपको इस बात का भी संकेत करता है कि, जल्दी ही आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है।

वहीं अगर आपको सुबह-सुबह कौवा बोलता हुआ नजर आए या आपने दिन में कभी भी कौवा को बोलते हुए सुन लिया है तो आप समझ लीजिए कि, आपको जल्दी ही कहीं से कोई बड़ी खुश-खबरी मिलने वाली है। इतना ही नहीं आपकी नौकरी में जल्दी ही आपकी तरक्की भी हो सकती है और अगर आपका पैसा कहीं रूका हुआ है तो जल्दी ही वह पैसा आपको मिल सकता है।

वहीं अगर आप देखते हैं कि, कौवा आपके घर की मुंडेर पर बैठा हुआ है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि, कहीं से आपको बहुत सारा धन प्राप्त होने वाला है। और तो और आपका कोई बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News