Jyotish Shastra : सूर्यदेव के ये मंत्र लाते हैं जीवन में खुशहाली, जानें किस दिन करें इनका जाप
Jyotish Shastra : रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को सेहत, संतान और आर्थिक लाभ मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सभी देवी-देवता मंत्रों के अधीन होते हैं। अगर कोई व्यक्ति सच्चे हृदय से उनका ध्यान करते हुए मंत्र जाप करता है तो संबंधित देवी-देवता को उसकी मनोकामना पूरी करनी ही पड़ती है।;
Jyotish Shastra : रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को सेहत, संतान और आर्थिक लाभ मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सभी देवी-देवता मंत्रों के अधीन होते हैं। अगर कोई व्यक्ति सच्चे हृदय से उनका ध्यान करते हुए मंत्र जाप करता है तो संबंधित देवी-देवता को उसकी मनोकामना पूरी करनी ही पड़ती है। वहीं अगर आप भी किसी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें और भगवान सूर्यदेव का ध्यान करते हुए उन्हें मीठे जल में तिल और लाल फूल डालकर तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। तो आइए जानते हैं, सूर्यनारायण के कुछ खास और चमत्कारी मंत्रों के बारे में, जिनका जाप करने पर भगवान भास्कर आपकी मनोकामना जरुर पूरी करते हैं और आपको जीवन में खुशहाली का वरदान देते हैं।
सूर्य मंत्र
- ॐ हृां मित्राय नम:
- ॐ हृीं रवये नम:
- ॐ हूं सूर्याय नम:
- ॐ ह्रां भानवे नम:
- ॐ हृों खगाय नम:
- ॐ हृ: पूषणे नम:
- ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
- ॐ मरीचये नमः
वहीं कहा जाता है कि, पौराणिक काल में मंत्रों के प्रभाव से ही पांडवों की माता कुंती ने भगवान सूर्यनारायण समेत कई देवताओं को अपने वश में कर लिया था और उन्हीं देवताओं के वरदान से माता कुंती पुत्रवती हुईं। मंत्रों के प्रभाव से बाहर तो कोई भी देवता जा ही नहीं सकता और जब हम लोग सच्चे मन से उनके मंत्रों का जाप करते हैं तो उससे प्रत्येक स्थिति में हम लोगों यानि साधक की मनोकामना पूर्ण करनी ही पड़ती है। इसीलिए अगर रविवार के दिन इन सूर्यमंत्रों का जाप किया जाए तो सूर्यदेव साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)