Jyotish Shastra : तांबे के आभूषण धारण करने से पहले जान लें ये बात, वरना बुरे फंसेंगे आप
Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र में रत्न और धातुओं को भी धारण करने के कुछ नियम बताए गए हैं और कोई भी धातु या रत्न धारण करने से पहले उनके बारे में पूरा ज्ञान होना भी आवश्यक होता है। कुछ लोग कोई भी धातु और रत्न तो धारण कर लेते हैं, लेकिन उन्हें उसके फायदे और नुकसान आदि के बारे में कोई ज्ञान ही नहीं होता है।;
Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र में रत्न और धातुओं को भी धारण करने के कुछ नियम बताए गए हैं और कोई भी धातु या रत्न धारण करने से पहले उनके बारे में पूरा ज्ञान होना भी आवश्यक होता है। कुछ लोग कोई भी धातु और रत्न तो धारण कर लेते हैं, लेकिन उन्हें उसके फायदे और नुकसान आदि के बारे में कोई ज्ञान ही नहीं होता है। कई बार ऐसा होता है कि, आपको बस किसी ने बता दिया और आपने कोई रत्न या धातु को धारण कर लिया। जबकि इसके लिए किसी किसी योग्य विद्धान या ज्योतिषी से सलाह लेना आवश्यक होता है और उसी के निर्देशानुसार ही कोई भी रत्न या धातु को धारण करना चाहिए। वहीं आजकल बहुत से लोगों को तांबे के आभूषण धारण करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, तांबे के आभूषण धारण करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें किस परिस्थिति में उतार कर शरीर से अलग कर देना चाहिए। तो आइए जानते हैं तांबे के आभूषण धारण करने से पहले हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस परिस्थिति में तांबे के आभूषण शरीर से हटा देने चाहिए।
तांबे के आभूषण धारण करने से पहले जान लें कि, तांबा सूर्यदेव की धातु है और सूर्यदेव संपूर्ण सृष्टि के प्राणदाता माने जाते हैं। ये साक्षात देव हैं और लोग प्रतिदिन सुबह उठते ही इनकी पूजा करते हैं और सूर्यदेव को अर्घ्य भी तांबे के पात्र से ही दिया जाता है। वहीं अगर आप गलत परिस्थिति में तांबा धारण किए रहते हैं तो आपको इसके बहुत ही अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इसीलिए तांबे के आभूषण धारण करने से पहले ही आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
वहीं अगर आप तांबे का कड़ा या अंगूठी आदि कोई भी आभूषण पहनकर स्त्री सहवास करते हैं तो आपको इसके बहुत अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके जीवन में दिक्कतों का पहाड़ आपके ऊपर टूट सकता है और आपका जीवन कष्टमय हो सकता है। इसीलिए स्त्री सहवास यानि शारीरिक संबंध बनाने से पहले ही तांबे के आभूषण उतार कर शरीर से अलग कर दें और उसके बाद ही स्त्री रमण करें, वरना दिक्कतें आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी। वहीं अगर कोई स्त्री भी किसी तांबे के आभूषण धारण करती है तो उसे भी शारीरिक संबंध बनाने से पहले ही तांबे के आभूषण अपने शरीर से अलग कर देने चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)