Kalashtami 2022: साल 2022 में भगवान कालभैरव की पूजा कब-कब होंगी, जानें कालाष्टमी व्रत तिथि, माह और वार कैलेंडर

Kalashtami 2022: हिन्दू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है और वहीं प्रत्येक माह की कालाष्टमी (Kalashtami) के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) के कालभैरव (Kaal Bhairav) रूप की पूजा करने का विधान है। भगवान कालभैरव को साक्षात महाकाल भगवान शिव का अवतार कहा जाता है। महाकाल भगवान शिव शंकर की कई रूपों में पूजा की जाती है जिनमें कालभैरव का स्वरूप प्रमुख माना जाता है।;

Update: 2021-12-03 04:14 GMT

Kalashtami 2022: हिन्दू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है और वहीं प्रत्येक माह की कालाष्टमी (Kalashtami) के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) के कालभैरव (Kaal Bhairav) रूप की पूजा करने का विधान है। भगवान कालभैरव को साक्षात महाकाल भगवान शिव का अवतार कहा जाता है। महाकाल भगवान शिव शंकर की कई रूपों में पूजा की जाती है जिनमें कालभैरव का स्वरूप प्रमुख माना जाता है। कालाष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीमहाकाल (Shrimahakal) का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए लोग उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह में कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान कालभैरव का जन्म हुआ था, इसीलिए कष्ण अष्टमी के दिन ही कालाष्टमी की पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं साल 2022 में कालाष्टमी व्रत कब-कब पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: पारिवारिक क्लेश को वास्तु के इस उपाय से करें दूर और घर में बनाएं प्रेममय माहौल


मासिक कालाष्टमी व्रत-पूजा कैलेंडर साल 2022

मासिक कालाष्टमी व्रत दिनांकवारहिन्दू माह
25 जनवरी 2022मंगलवारमाघ
23 फरवरी 2022बुधवारफाल्गुन
25 मार्च 2022शुक्रवारचैत्र
23 अप्रैल 2022शनिवार वैशाख
22 मई 2022रविवारज्येष्ठ
21 जून 2022मंगलवारआषाढ़
20 जुलाई 2022 बुधवारश्रावण
19 अगस्त 2022शुक्रवारभाद्रपद
17 सितंबर 2022शनिवारआश्विन
17 अक्टूबर 2022सोमवारकार्तिक
16 नवंबर 2022बुधवारमार्गशीर्ष
16 दिसंबर 2022शुक्रवारपौष

यह तिथि भगवान कालभैरव को समर्पित है और अनेक प्रकार की तांत्रिक क्रिया सिद्ध करने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। वहीं इस दिन व्रत पूजा करने से भगवान शिव के साथ में भगवान कालभैरव की कृपा भी प्राप्त होती है। इसीलिए इस दिन व्रत पूजा का विशेष महत्व है।   

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News