Kapoor Ke Totke : घर में कपूर जलाने से हो सकते हैं मालामाल, जानें ले ये कुछ अचूक उपाय
Kapoor Ke Achook Totke: कपूर के बारे में कौन नहीं जानता है। अधिकतर लोग कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए करते हैं। कपूर का इस्तेमाल केवल पूजा-पाठ के लिए नहीं बल्कि घर और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं कपूर के अचूक टोटकों के बारे में...;
Kapoor Ke Achook Totke: कपूर के बारे में कौन नहीं जानता है। अधिकतर लोग कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए करते हैं। कपूर का इस्तेमाल केवल पूजा-पाठ के लिए नहीं बल्कि घर और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी कारगर साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र में कपूर के अनेक टोटके बताए गए हैं। जिसको मात्र करने से व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि आदि जैसी चीजों का फल प्राप्त होता है। आज आपको इस खबर में शास्त्रों द्वारा बताए गए कपूर के अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कपूर के अचूक टोटकों के बारे में...
आइए जानते हैं कपूर के चमत्कारी टोटके
व्यक्ति को एक गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा लेकर शाम के समय इसे जलाकर देवी दुर्गा पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपका रुका हुआ धन भी जल्द मिल सकती है। आपको इस काम को कम से कम 43 दिनों तक करना होगा, तभी आपको फल की प्राप्ति होगी।
कपूर को घर में जलाने से क्या होता है
शास्त्रों के मान्यता अनुसार, यदि आप अपने घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष जल्द ही खत्म हो जाएगा। आपको अपने घर में रोज तीन बार सुबह, शाम, और रात के सोते समय कपूर को घी में भिगोकर जलाए। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जाओं का आगमन नहीं होता है। इसके साथ ही बुरी नजर भी नहीं लगता है।
क्या हैं कपूर के फायदे
यदि आपके शरीर के किसी भाग पर खरोंच, घाव या फिर जल जाने पर कपूर लगाने से जलन कम हो जाता है। घाव या कटे हुए पर कपूर को पानी में घोल कर लगाने से जलन कम हो जाती है इसके साथ ही ठंडक मिलती है। कपूर के तेल सिर पर मालिश करने से तनाव दूर हो जाता है। इसके साथ ही आपको मानसिक तनाव में राहत मिलेगी।
क्या हैं कपूर के नुकसान
कपूर जितना लाभदायक होता है वहीं ये नुकसान भी देता है। कपूर का तेल अगर होंठों पर लगा ले तो होंठ जल्द ही ड्राई हो सकते हैं। कपूर के तेल का इस्तेमाल से त्वचा की सूजन को कम किया जा सकता है। लेकिन वहीं अगर होठों पर लगाया जाए तो होंठ तेजी से सुख भी जाता है।
शनिवार को कपूर जलाने से क्या लाभ होता है
ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि कपूर को हर रोज देवी देवताओं के सामने जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए हर रोज सुबह और शाम के समय पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर में रोज सुबह और शाम कपूर जलाने से घर के सभी सदस्यों को रोग से भी मुक्ति मिलती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।