karva chaurth 2020 : करवा चौथ पर ना बनाएं ऐसा भोजन, आप भी जानें
karva chaurth 2020 : हिन्दू धर्म में करवा चौथ नारी के जीवन का सबसे अहम दिन माना जाता है। जिसे भारतीय सुहागिन स्त्रियां एक पर्व के रूप में मनाती हैं। और करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत ना केवल पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, बल्कि प्यार को बढ़ाने वाला त्योहार भी माना जाता है।;
karva chaurth 2020 : हिन्दू धर्म में करवा चौथ नारी के जीवन का सबसे अहम दिन माना जाता है। जिसे भारतीय सुहागिन स्त्रियां एक पर्व के रूप में मनाती हैं। और करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत ना केवल पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, बल्कि प्यार को बढ़ाने वाला त्योहार भी माना जाता है। करवा चौथ की ढेर सारी तैयारियां महिलाएं पहले से ही करना शुरू कर देती हैं।
करवा चौथ पर महिलाएं अपने खूबसूरत हाथों में मेहंदी लगाती हैं। और करवा चौथ पर महिलाएं खूब श्रृंगार करती हैं। तो क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ पर अपने घर में कुछ भी बना लेना शास्त्रों के अनुरूप नहीं है। शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ पर खाने का भी बहुत महत्व माना जाता है। करवा चौथ पर भोजन में क्या है और क्या नहीं है इन सब बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो आइए आप भी जान लें कि करवा चौथ पर क्या बनाए और क्या नहीं बनाएं।
करवा चौथ पर लहसून-प्याज का बना भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सात्विक भोजन में लहसून-प्याज को वर्जित माना गया है। क्योंकि भोजन की थाली पूजा में इस्तेमाल की जाती हैं। और भोजन का भगवान और गौरी माता को भोग लगाया जाता है। आपको बता दें कि धार्मिक अनुष्ठान-व्रत आदि के मौके पर भोजन में लहसून-प्याज का इस्तेमाल कभी नहीं किया जाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार लहसून-प्याज को मांसाहार की श्रेणी में रखा गया है। खास करवा चौथ के अवसर पर मांस-मदिरा का सेवन करना भी कठोर पाप माना गया है। करवा चौथ पर ना तो लहसून-प्याज का भोजन बनाना चाहिए और ना नहीं मांसाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए। वहीं करवा चौथ का व्रत पूरा होने पर खाने की थाली सजाकर उपहार के साथ सास या नन्द आदि को दे दें। ऐसा करने से व्रत सफल हो जाता है।