Kartik Maas 2022: कार्तिक मास कब शुरू होगा और किस दिन समाप्त होगा भगवान विष्णु का प्रिय महीना, जानें इस माह का महत्व

Kartik Maas 2022: साल 2022 में कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा है और कब समाप्त होगा और कार्तिक मास में स्नान-दान का क्या महत्व है। साथ ही जानें कार्तिक माह में देवी-देवताओं और भगवान की पूजा करने से क्या होता है।;

Update: 2022-10-08 06:00 GMT

Kartik Maas 2022: साल 2022 में कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा है और कब समाप्त होगा और कार्तिक मास में स्नान-दान का क्या महत्व है। साथ ही जानें कार्तिक माह में देवी-देवताओं और भगवान की पूजा करने से क्या होता है।

कार्तिक मास शुभ मुहूर्त 2022 (Kartik Maas Shubh Muhurat 2022)

कार्तिक मास प्रारंभ

 10 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार से कार्तिक मास प्रारंभ होगा।

कार्तिक मास समापन

08 नवंबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास का समापन होगा।

कार्तिक मास महत्व (Kartik Maas Importance)

हिन्दू सनातन धर्म में कार्तिक मास का बहुत विशेष महत्व है। कार्तिक के महीने में दान-पुण्य, पूजा-पाठ और पवित्र नदी या कुण्ड में स्नान करने का बहुत ही धार्मिक महत्व माना जाता है। कार्तिक मास विशेष रुप से भगवान श्रीहरि विष्णु और माता महालक्ष्मी जी को समर्पित होता है।

कार्तिक मास का पवित्र महीना भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा करने का सबसे अच्छा और शुभ महीना माना जाता है।

माना जाता है कि, कार्तिक मास में पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने से जीवन में किए गए सभी पाप धुल जाते हैं और मनुष्य को सुख-शांति के साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि, कार्तिक मास में कुंवारी कन्याओं को नदी में स्नान करने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

कार्तिक मास में भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान यमदेवता, धनवंतरि, गोवर्धन, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा की जाती है।

हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यताओं की अनुसार, कार्तिक मास में पूजा करने से देवी-देवता जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।

कार्तिक मास में स्नान-दान और पुण्य के कार्य करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों के जीवन से कष्ट दूर करते हैं। 

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News