karwa chauth 2020: जानिए करवा चौथ के पर्व को यादगार बनाने के लिए क्या खरीदें
karwa chauth 2020: करवा चौथ का पर्व अब कुछ ही दिन दूर है ऐसे में आपको भी इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए जरुरी चीजों की शॉपिंग कर लेनी चाहिए। और करवा चौथ पर क्या खरीदना सबसे उत्तम खास माना गया है। तो आइए आप भी जानें कि खास करवा चौथ पर क्या खरीदें।;
karwa chauth 2020: करवा चौथ का पर्व अब कुछ ही दिन दूर है ऐसे में आपको भी इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए जरुरी चीजों की शॉपिंग कर लेनी चाहिए। और करवा चौथ पर क्या खरीदना सबसे उत्तम खास माना गया है। तो आइए आप भी जानें कि खास करवा चौथ पर क्या खरीदें।
1. कपड़े
पहले तो महिलाएं करवा चौथ के दिन अपनी शादी के लहगें और साड़ी को ही पहनती थी। लेकिन अब जमाना बदल गया है। अब महिलाएं इस मौके पर नए ट्रेडिसनल कपड़े लेना पसंद करती हैं। आप चाहे ये कपड़े किसी भी तरह के ले सकती हैं। लेकिन लाल, हरा, पीला, गुलाबी, महरूम और ऑरेंज कलर सबसे खास माना गया है। लेकिन लाल रंग के जोड़े का सकारात्मक असर कुछ अलग ही होता है। और इसे पहनना शुभ माना गया है।
2. बयां
बयां को आसान भाषा में इस तरह समझा जा सकता है कि यह वह तोहफा होता है जो करवा चौथ के दिन सास को दिया जाता है। इसलिए बाजार से खरीदारी करते समय एक समझदार बहू को ये ज्ञान होना चाहिए कि बाजार से अपनी सास के लिए कोई गिफ्ट जरुर खरीद लें। और करवा चौथ के दिन उन्हें दे दें।
3. चूड़ियां
करवा चौथ पर चुड़ियां लेना कतई ना भूलें। सुहागिन महिला के श्रृंगार में इसका खास महत्व होता है। इसलिए इसे जरुर खरीदें। इसके लिए चाहें तो आप मैचिंग चूड़ियां भी ले सकती हैं। या फिर आप हैवी कड़े भी ले सकती हैं। करवा चौथ में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके बगैर करवा चौथ का व्रत अधूरा माना गया है।
4. आभूषण
करवा चौथ पर आभूषण की खरीदारी की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं अपनी साड़ी के साथ ही आभूषण लेना पसंद करती हैं। आप चाहें तो ट्रेडिशनल या मॉर्डन आभूषण ले सकती हैं।
5. मेंहदी
करवा चौथ के पर्व से पहले ही महिलाए घर पर ही मेंहदी लगाया करती थीं। लेकिन अब मार्केट में ही उन्हें आसानी से मेंहदी लगाने वाले मिल जाते हैं। वैसे अगर आप इसके लिए लंबी लाइनें नहीं लगाना चाहती हैं तो अपने घर पर ही मेंहदी लगाना एक बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है।
6. करवा और छलनी
करवा मिट्टी से निर्मित छोटा सा बर्तन होता है। जिसमें पानी भरा जाता है। करवा से चांद को देखते हुए अर्घ्य दिया जाता है। वहीं छलनी से चांद को देखा जाता है। और फिर पत्नी अपने पति को देखती है। करवा से ही पति-पत्नी को पानी पिलाया जाता है। अगर ये दोनों चीज करवा चौथ पर ना हों तो आपका करवा चौथ का व्रत सफल नहीं माना जाएगा। बल्कि इसके ना होने से आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
7. मोर पंख
खास करवा चौथ पर मोरपंख जरुर खरीदना चाहिए। इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। और पति-पत्नी का जीवन सुखमय बीतता है। करवा चौथ पर मोरपंख अपने घर में लाने से दौलत का आगमन भी होता है।
8. तिलियां
करवा चौथ पर तिलियां अथवा सीखों का होना बहुत जरूरी होता है। करवा चौथ पर तिलियां अवश्य होनी चाहिए।