Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आपका व्रत रह जाएगा अधूरा

Karwa Chauth 2020 : करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। लेकिन आपको इस दिन व्रत (Vrat) के दौरान कुछ सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए। जिससे आपके करवा चौथ के व्रत में किसी भी तरह का विघ्न न पड़े।;

Update: 2020-10-30 05:37 GMT

अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और चौथ माता से अपने वैवाहिक सुख के लिए प्रार्थना करती हैं। लेकिन कई बार वह अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर जाती हैं। जिसकी वजह से उन्हें करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth Fast) का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता तो चलिए जानते हैं करवा चौथ की व्रत की सावधानियां।

करवा चौथ की सावधानियां ( Karwa Chauth Ki Savdhainya)

1. करवा चौथ के दिन व्रत करने वाली महिलाओं या लड़कियों को काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।

2. यदि आप सुहागन हैं तो आपको करवा चौथ के दिन पूरा श्रृंगार अवश्य करना चाहिए और कुंवारी लड़कियों को इस दिन हरी चूड़ियां अवश्य धारण करनी चाहिए।

3. अगर आपके यहां पर सरगी खाने का रिवाज है तो आपको सूर्योदय से पहले ही सरगी खा लेनी चाहिए। सूर्योदय के बाद आपको कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।

4. करवा चौथ के दिन आपको भूलकर भी घर से सुहाग की वस्तुओं के नहीं फेंकना चाहिए।ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 

5. इस दिन आपको अपने पति से भी झगड़ा नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखना चाहिए।

6. यदि आप गर्भवती हैं तो आपको करवा चौथ के दिन कहानी सुनने के बाद जल ग्रहण अवश्य कर लेना चाहिए।

7. इस दिन आपको भूलकर भी किसी सुहागन स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

8.करवा चौथ के दिन आपको भोजन में लहसून और प्याज का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।क्योंकि इस दिन इन चीजों का प्रयोग वर्जित माना जाता है।

9. इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर और अपने पति का चेहरा देखकर ही आपको अपना करवा चौथ का व्रत खोलना चाहिए। क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना करना चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है।

 10. करवा चौथ के दिन आपको अपने घर के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए।

Tags:    

Similar News