Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का टाइम...
Karwa Chauth 2022: साल 2022 में करवा चौथ व्रत कब है, जानिए करवा चौथ व्रत की दिन और तारीख क्या है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा निकलने का समय क्या रहेगा और करवा चौथ व्रत करने का नियम क्या है। चतुर्थी तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी।;
Karwa Chauth 2022: साल 2022 में करवा चौथ व्रत कब है, जानिए करवा चौथ व्रत की दिन और तारीख क्या है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा निकलने का समय क्या रहेगा और करवा चौथ व्रत करने का नियम क्या है। चतुर्थी तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी।
करवा चौथ व्रत 2022
करवा चौथ व्रत तिथि और वार | 13 अक्टूबर, दिन गुरुवार |
चंद्रमा निकलने का समय | 13 अक्टूबर 2022, रात्रि 08:11 बजे |
चतुर्थी तिथि प्रारंभ | 13 अक्टूबर को प्रात:काल 01:59 बजे से |
चतुर्थी तिथि समाप्त | 14 अक्टूबर को प्रात:काल 03:08 बजे से |
करवा चौथ का व्रत हिन्दू का एक प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को सौभाग्यवती महिलाएं विधिपूर्वक मनाती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत करती हैं।
करवा चौथ व्रत के दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की और अटल सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस व्रत को संकष्ठी गणेश चतुर्थी की तरह ही दिनभर उपवास रखकर रात में उगते हुए चंद्रमा को छलनी में घी का दीया रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं। उसके बाद अपने पति के हाथों से पानी पीते हैं। इसके बाद पति के हाथों से भोजन करके व्रत को संपन्न किया जाता है।
यह व्रत सूर्योदय से पहले करीब 04:00 बजे के बाद शुरू होता है और रात्रि में चंद्र दर्शन करने के उपरांत ही व्रत पूरा होता है। यह पर्व भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में मुख्य रुप से मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत की तैयारियां काफी दिन पहले से ही आरंभ कर देती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)