Kharmas 2022-23: एक साल में कितनी बार पड़ता है खरमास, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
Kharmas 2022-23: पंचांग के अनुसार एक साल में 12 संक्रांति होती हैं। सूर्य जब भी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो वह क्षण संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं सूर्यदेव जिस भी राशि में प्रवेश करते हैं, उसी राशि का नाम संक्रांति के साथ जुड़ जाता है।;
Kharmas 2022-23: पंचांग के अनुसार एक साल में 12 संक्रांति होती हैं। सूर्य जब भी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो वह क्षण संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं सूर्यदेव जिस भी राशि में प्रवेश करते हैं, उसी राशि का नाम संक्रांति के साथ जुड़ जाता है। वहीं सभी संक्रांतियों में मीन और धनु संक्रांति बहुत ही महत्वपूर्ण संक्रांति मानी जाती हैं। क्योंकि ये संक्रांति जब भी होती हैं, उसके बाद एक महीने तक किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं और शादी-विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, कर्ण छेदन आदि कार्यों को रोक दिया जाता है। वहीं प्रत्येक साल दो बार खरमास भी लगता है, जोकि, मीन और धनु संक्रांति के बाद ही लगता है और अगली संक्रांति तक रहता है। धनु संक्रांति से शुरू हुआ खरमास मकर संक्रांति तक रहता है और मकर संक्रांति के बाद ही शादी-विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, कर्ण छेदन आदि कार्य प्रारंभ होते हैं। वहीं मीन संक्रांति के बाद शुरू हुआ खरमास मेष संक्रांति तक चलता है और इस दौरान भी शादी-विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, कर्ण छेदन आदि कार्य करना वर्जित माना जाता है। मेष संक्रांति लगने के बाद ही शादी-विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, कर्ण छेदन आदि कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। ज्योतिष में खरमास को मलमास भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं साल 2022 और 2023 के बीच कब से कब तक इस बार खरमास रहेंगे।
खरमास 2022-2023
- 16 दिसंबर 2022 को भगवान सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 जनवरी 2023 को मकर राशि में सूर्यदेव गोचर करें। इसीलिए 16 दिसंबर 2022 से लेकर 14 जनवरी 2023 तक खरमास रहेगा।
- वहीं 15 मार्च 2023, दिन बुधवार को भगवान सूर्यनारायण मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और खरमास आरंभ हो जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार तक खरमास रहेगा और इसी दिन भगवान सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
- वहीं 16 दिसंबर 2023 को सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और अगली 14 जनवरी 2024 यानि मकर संक्रांति 2024 तक खरमास रहेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)