Kharna Samagri List: खरना पूजा के लिए आवश्यक सामग्री, जानें पूजन करने का सही तरीका

Kharna Samagri List: छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। खरना का मतलब शुद्धिकरण से है। खरना वाले दिन व्रती महिलाएं शाम के वक्त गुड़ और चावल की खीर बनाती हैं और अपने उपवास को खोलती हैं।;

Update: 2023-11-17 05:07 GMT

Chhath Puja 2023 Kharna Samagri List: आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का आज पहला दिन है। नहाय-खाय के पहले दिन घर की साफ-सफाई के साथ-साथ सुबह महिलाएं स्नान कर साफ कपड़े पहनती है। इसके अलावा, आज के दिन घर पर व्रती महिलाएं कद्दूआ भात बनाती है। नहाय-खाय के अगले दिन खरना की पूजा करने की परंपरा है। आइये जानते हैं कि खरना की पूजा विधि क्या है और किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है। 

खरना पूजा के लिए आवश्यक सामग्री 

खरना पूजा के लिए बांस या पीतल का सूप (अर्घ्य देने के लिए), 2 बांस की टोकरियां ( छठी मइया का प्रसाद रखने के लिए), पान के पत्ते, अक्षत (चावल) घी का दीया, सुपारी, एक लोटा जल ( सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए) सिंदूर, धूप, थाली, अगरबत्ती, शहद, गेंहू या चावल का आटा, शकरकंद, सुथनी, फल ( केला, सेब, सिंघाड़ा, संतरा) गुड़ ( ठेकुआ-पूड़ी बनाने के लिए) गन्ना (पांच पत्तियों वाला) नींबू (बड़ा वाला), मिठाइयां, नारियल पानी वाले की आवश्यकता होती है। 

खरना पूजा करने की विधि 

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय होता है और उसके दूसरे दिन खरना होता है। इस साल छठ पूजा का खरना कल यानी 18 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं और पुरुष सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पूजा के लिए प्रसाद बनाते और पूजन की तैयारियां करते हैं। खरना वाले दिन व्रती महिलाएं चावल और गुड़ की खीर बनाती हैं। प्रसाद तैयार करने के बाद ही व्रती महिलाएं पूजा करती हैं। पूजन करने के बाद ही महिलाएं खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी देती हैं। 

इस बार छठ पूजा की तिथि 

17 नवंबर 2023 शुक्रवार- नहाय-खाय

18 नवंबर 2023 शनिवार- खरना पूजा

19 नवंबर 2023 रविवार - डूबते सूर्य को अर्घ्य देना 

20 नवंबर 2023 सोमवार - उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना 

ये भी पढ़ें:- Chhath Puja 2023: आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, जानिए नहाय-खाय और अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त

Tags:    

Similar News