Numerology: मूलांक -1 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...

Numerology : अंकशास्त्र के अनुसार आने वाला साल 2021 पांच के अंक का योग बना रहा है। जोकि बुध ग्रह का प्रतीक है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्ष कम्यूनिकेशन और परस्पर मिलन को दर्शा रहा है। यानि कि अंकशास्त्र के अनुसार संकेत इस बात हैं कि आने वाले साल 2021 में महामारी का प्रकोप कम होगा। और लोग आपस में मिलेंगे-झूलेंगे। और वहीं दूसरी ओर पाबंदियों पर लगाम कसेगी।;

Update: 2020-12-28 10:34 GMT

Numerology : अंकशास्त्र के अनुसार आने वाला साल 2021 पांच के अंक का योग बना रहा है। जोकि बुध ग्रह का प्रतीक है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्ष कम्यूनिकेशन और परस्पर मिलन को दर्शा रहा है। यानि कि अंकशास्त्र के अनुसार संकेत इस बात हैं कि आने वाले साल 2021 में महामारी का प्रकोप कम होगा। और लोग आपस में मिलेंगे-झूलेंगे। और वहीं दूसरी ओर पाबंदियों पर लगाम कसेगी। बुध ग्रह के कारण वाणी प्रधान क्षेत्रों में यश मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में भी गति आएगी। मीडिया की गतिविधियां खूब चर्चा में रहेंगी। 5 का अंक मिलनसारिता का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस साल कुल मिलाकर रौनक और खुशियां छार्इ रहेंगी। तो आइए जानते है कि मूलांक-1 के लिए क्या लाया है यह साल 2021।

Also Read: Shukra Niti: स्त्रियों का केवल ये एक गुण बनाता उसका जीवन सुखमय, नहीं तो घर बन जाता है नरक, जानिए...

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, तो इनका जोड़ 1 अंक होता है। इन लोगों पर सूर्य का विशेष प्रभाव होता है। इन लोगों में नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। ये लोग अपने काम और रिलेशनशिप को लेकर बहुत पॉजेटिव होते हैं। मूलांक-1 वाले जातक किसी के अधीन होकर काम नहीं कर सकते हैं। वर्ष 2021 का जोड़ 5 आता है और इसका स्वामी बुध है। यह साल बहुत सी चुनौतियों की तरफ संकेत कर रहा है। लेकिन मूलांक-1 के जातकों को आपकी मेहनत शानदार सफलता दिलाएगी। साल के अंत में आने वाला 1 का अंक आपको हर क्षेत्र में नंबर-1 ही रखेगा।

Also Read: Kumbh Rashifal 2021 : जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021


मूलांक-1 करियर

मूलांक-1 के जातकों के लिए इस साल थोड़ा संघर्ष करना होगा। लेकिन आपकी मेहनत और ईमानदारी आपके लिए बहुत सुन्दर रंग लाएगी। और उसका फल आपको साल के मध्य भाग में ही मिलने लगेगा। 2021 वर्ष का अंक जोड़ 5 है, इसका स्वामी बुध है। और आपका अंक -1 सूर्य का है। ज्योतिष में बुधादित्य योग जब बनता है तो इन्हीं दो ग्रहों का मिलन होता है। यह संयोग करियर के लिए सुनहरे द्वार खोलता है। इस साल आप नए-नए लोगों के संपर्क में आएंगे। नई दोस्ती और नई सोच के साथ आप बहुत आगे बढ़ेंगे। आय में भी आशातीत वृद्धि होगी। वर्ष की शुरूआत में आपके प्रमोशन की शुभ सूचना आपको मिल सकती है। करियर के लिहाज से अप्रैल और अगस्त में आप सावधानी रखें।


मूलांक-1 आर्थिक स्थिति

नया साल 2021 आपके सारे सपने पूरे करने के लिए आ रहा है। धन को लेकर कोई शानदार प्रोजेक्ट आपका इंतजार कर रहा है। इस साल यात्राओं पर आप जमकर पैसा खर्च करेंगे। और यह साल धन के आगमन के लिए नए रास्ते खोलेगा। आपके लिए यात्राओं के माध्यम से ही धन की आवक होगी। फाइनेंस के काम में आपके लिए मनचाहा लाभ दिखाई दे रहा है। अगर आप शेयर मार्केट से धन लाभ चाहते हैं तो मार्च, मई, जून, अक्टूबर और दिसंबर माह आपके लिए अनुकूल रहेंगे।


मूलांक-1 लव लाइफ

जानते हैं प्रेम करना और प्यार पाना तो कोई आपसे सीखें। आप लोग जोश में होश ना खोएं तो यह साल आपके लिए गुलाबी साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ घूमने और रोमांस करने के लिए आपको भरपूर समय मिलने वाला है। कुछ जातकों के लिए यह साल प्रेम में भटकाव और अटकाव के संकेत दे रहा है। इसलिए आप लोग प्रेम के मामले में सावधान रहे। आप लोग अनैतिक संबंधों से यथासंभव बचें। आपकी मैरिज लाइफ में इस साल बहार बनी रहेगी। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आप इस साल शादी की तैयारी कर लीजिए। अचानक आपके सितारे चमक सकते हैं। और शहनाई आपके आंगन में गूंज सकती हैं।


मूलांक-1 स्वास्थ्य

इस साल वैसे तो आप मस्त, व्यस्त और स्वस्थ रहेंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि पार्टियों में अनापशनाप खाएं और पेट की समस्या से परेशान हो जाए। अगर आप नशे के आदी हैं तो इस साल आप हार्ट, किडनी और लीवर का विशेष ध्यान रखें। अगस्त में आपको वाहन से चोट लग सकती है। इसलिए आपको सलाह है कि आप अपना दिमाग शांत रखें। गुस्से में आप घर से बाहर ना निकलें।

मूलांक-1 शुभ अंक

1, 3, 9, 12, 27

मूलांक-1 शुभ कलर

केसरिया, पीला, सुनहरा

मूलांक-1 शुभ दिन

रविवार और सोमवार

Tags:    

Similar News