धन की प्राप्ति के लिए शक्तिशाली है महालक्ष्मी का यह मंत्र, शुक्रवार की रात करें ये छोटा सा उपाय...

आज हम आपको मां लक्ष्मी के 8 स्वरुपों के नाम और मंत्र समेत ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर शुक्रवार की रात को किया जाए तो उसे कोई भी मालामाल होने से नहीं रोक सकता है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि का भी वास हो सकता है। आइए आपको अष्ट लक्ष्मी और शुक्रवार के उपायों के बारे में बताते हैं...;

Update: 2021-12-10 07:00 GMT

धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा अगर किसी व्यक्ति पर एक बार हो जाए तो उसे कभी जीवन में धन संबंधित समस्या नहीं होती है। मान्यता है कि व्यक्ति द्वारा किए गए कुछ कार्यों से ही मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Upay) उन पर मेहरबान हो सकती हैं। शास्त्रों में इनके एक नहीं बल्कि 8 स्वरुपों (Maa Lakshmi 8 forms) का वर्णन किया गया है। ये सभी रूप जीवन के विभन्न वर्गों से संबंधित है। अगर कोई मां लक्ष्मी के अष्ट रूपों की आराधना करता है तो उसे धनवान होने से कोई नहीं रोक सकता है।

आज हम आपको मां लक्ष्मी के 8 स्वरुपों के नाम और मंत्र (Maa Lakshmi 8 swaroop and Mantra) समेत ऐसे उपाय (Friday Upay) बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर शुक्रवार की रात को किया जाए तो उसे कोई भी मालामाल होने से नहीं रोक सकता है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि (Maa Lakshmi Friday Upay) का भी वास हो सकता है। आइए आपको अष्ट लक्ष्मी और शुक्रवार के उपायों के बारे में बताते हैं...

मां लक्ष्मी के 8 रूप और मंत्र

  1. श्री आदि लक्ष्मी-  "ऊँ श्रीं।।
  2. श्री धैर्य लक्ष्मी- "ऊँ श्रीं हीं क्लीं।।"
  3. श्री धान्य लक्ष्मी- "ऊँ श्रीं क्लीं।।"
  4. श्री गज लक्ष्मी- "ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं।।"
  5. श्री संतान लक्ष्मी- "ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं।।"
  6. श्री विजय लक्ष्मी- "ऊँ क्लीं ऊँ।।"
  7. श्री विद्या लक्ष्मी- "ऊँ ऐं ऊँ।।"
  8. श्री ऐश्वर्य लक्ष्मी- "ऊँ श्रीं श्रीं।।"

शुक्रवार की रात करें ये उपाय

  • शुक्रवार की रात मां अष्ट लक्ष्मी की पूजा करें। गुलाबी रंग के कपड़े धारण करके मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान अष्ट लक्ष्मी मंत्र "ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।।" का 108 बार जाप भी करें।
  • अपने घर के ईशान कोण में देशी घी का दीपक जलाकर रख दें। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • शुक्रवार को श्री यंत्र और भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक करें।
  • शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें।
  • शुक्रवार को 5 से 7 छोटी कन्याओं को वस्त्र दान करें।
  • जरुरतमंद लोगों को दान करें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News