अगर आपकी राशि भी तुला है तो इन बातों का रखें खास ख्याल, मिलेगी प्रसिद्धि और अपार दौलत

ज्योतिषों के मुताबिक, तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य, बृहस्पति और मंगल को इनके दुश्मन के रूप में माना गया है। वहीं, बुध और शुक्र के साथ ही शनि को तुला राशि का मित्र कहा गया है। पढ़िये कैसा रहता है तुला राशि के जातकों का जीवन...;

Update: 2023-03-11 11:38 GMT

हर एक राशि की खास विशेषता होती है। प्रत्येक इंसान अपनी राशि के हिसाब से व्यवहार करता है। यही नहीं, जीवन से जुड़ी तमाम गतिविधियों पर भी राशि का असर पड़ता है। अगर किसी राशि में दोष आ जाए तो उपाय करना पड़ता है। हम इस खबर में तुला राशि वाले जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कई बातों का ख्याल रखना जरूरी है। अगर आपने इन उपायों को अपना लिया तो न केवल आप खुशहाल होंगे, बल्कि आपके आसपास रहने वाले लोग भी आपसे खुश रहेंगे। 

ज्योतिषों के मुताबिक तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य, बृहस्पति और मंगल को इनके दुश्मन के रूप में माना गया है। वहीं बुध और शुक्र के साथ ही शनि को तुला राशि का मित्र कहा गया है। इस राशि के लोगों को चतुर और रणनीतिकार इत्यादि मानें जाते हैं। तो आइये जानते हैं तुला राशि से जुड़ी ये खास बातें।

तुला राशि की मुख्य विशेषता

ज्योतिषों के मुताबिक, तुला राशि के लोगों का सामान्य कद और चेहरा तेजस्वी होता है। ऐसे में उनकी पहचान लोगों को आसानी से हो जाती है। इनका स्वभाविक गुण उत्तम और शौकीन अधिक होते हैं। यह सामाजिक कार्य और न्यायिक गुण के होते हैं। यह अपने व्यापार और आय को लेकर हमेशा संतुलन बनाए रखते हैं। यह इनके कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने में हमेशा मदद करता है। आमतौर पर यह शिक्षा, राजनीतिक, न्याय, कला आदि में आगे रहते हैं। इस राशि के लोगों का विशेष ध्यान पार्टी, यात्रा और अन्य सामाजिक कार्यों में अधिक लगता है।

तुला राशि के लोगों की कमियां

इस राशि के लोग अपने मन मुताबिक होते है। यह अपने आदर्शों के कारण तानाशाह का भी रूप धारण कर लेते हैं। इस राशि के लोग अपने दिखावे के वजह से पैसे अधिक खर्च करने लगते हैं। अक्सर पूजा पाठ जैसे कार्यों से दूर रहते हैं। इन्हें जिद्दी लाइफ पार्टनर मिलते हैं, जिससे दोनों के बीच सामांजस्य न हो छोटी मुश्किलें भी बड़ी बन जाती हैं। 

दोष से बचने के उपाय

तुला राशि के जातकों को पूजा-पाठ अवश्य करना चाहिए। कोई धार्मिक कार्य हो तो समय जरूर निकालें। अपनी शादी से पहले कुंडली को किसी अच्छे विशेषज्ञ से अवश्य दिखाएं। किसी असहाय व्यक्ति को अन्न दान करें। लाल रंग का कम उपयोग करें। सूर्य देव को अवश्य जल अर्पित करें। किसी अच्छे विशेषज्ञ से दिखाकर नीलम को धारण कर सकते है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News