Kumbh Mela 2021: एक वर्ष पहले हुआ कुंभ महापर्व का आगाज, ये हैं मुख्य और शाही स्नान की तिथियां

Kumbh Mela 2021: लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर हिन्दू धर्म के महापर्व कुंभ मेले (Kumbh Mele) का आगाज हो गया है। इस वर्ष हरिद्वार (Haridwar) में महाकुंभ (MahaKumbh) का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को लेकर श्रृद्धालुओं में काफी उत्साह है।;

Update: 2021-01-17 08:23 GMT

Kumbh Mela 2021: लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर हिन्दू धर्म के महापर्व कुंभ मेले (Kumbh Mele) का आगाज हो गया है। इस वर्ष हरिद्वार (Haridwar) में महाकुंभ (MahaKumbh) का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को लेकर श्रृद्धालुओं में काफी उत्साह है। और लोगों ने पुण्य कमाने के लिए कुंभ में जाने की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। वहीं इस वर्ष महाकुंभ (MahaKumbh) के इस महापर्व का आयोजन एक वर्ष पहले यानि 11 वर्ष में ही किया जा रहा है।

Also Read: Haridwar kumbh 2021: इस बार सिर्फ 48 दिन का होगा कुंभ मेला, जानिए पूरी गाइडलाइन

कुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। और उसके पितरों का भी उद्धार हो जाता है। कुंभ में चार शाही (Shahi Snan) और छह मुख्य स्नान (Main Snan) होंगे।

कुंभ 2021 मुख्य स्नान (Main Snan) की तिथियां

  • 14 जनवरी को पहला मुख्य स्नान (Main Snan) हो गया है। इस दिन मकर संक्रांति थी।
  • 11 फरवरी 2021 को दूसरा स्नान (Main Snan) होगा। इस दिन मौनी अमावस्या है।
  • 16 फरवरी 2021 को तीसरा मुख्य स्नान (Main Snan) होगा। इस दिन बसंत पंचमी है।
  • 27 फरवरी 2021 को चौथा स्नान (Main Snan) होगा। इस दिन माघ पूर्णिमा है।
  • 13 अप्रैल 2021 को पांचवां स्नान (Main Snan) होगा। इस दिन चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे।
  • 21 अप्रैल 2021 को छठा स्नान (Main Snan) होगा। इस दिन राम नवमी है।

Also Read: Guru Ast 2021 : आज हो रहे हैं गुरु अस्त, एक क्लिक में जानिए इसका आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

कुंभ 2021 शाही स्नान (Shahi Snan) की तिथियां

  • इस बार पहला शाही स्नान (Shahi Snan) 11 मार्च 2021 , शिवरात्रि के दिन पड़ेगा।
  • दूसरा शाही स्नान (Shahi Snan)12 अप्रैल 2021, सोमवती अमावस्या के दिन पड़ेगा।
  • तीसरा शाही स्नान (Shahi Snan)14 अप्रैल 2021, मेष संक्रांति पर पड़ेगा।
  • चौथा शाही स्नान (Shahi Snan) 27 अप्रैल 2021, को बैसाख पूर्णिमा के दिन पड़ेगा।

एक साल पहले लग रहा है इस बार कुंभ मेला (Kumbh Mela)

कुंभ मेला (Kumbh Mela) का आयोजन 12 साल बाद होता है लेकिन साल 2022 में बृहस्पति कुंभ राशि में नहीं होंगे। इसलिए इस बार 11वें साल यानि कि एक साल पहले ही महाकुंभ (MahaKumbh) के पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

महाकुंभ (MahaKumbh) में शामिल होंगे 13 अखाड़े

इस महाकुंभ (Maha Kumbh) के पर्व में चार शाही स्नान (Shahi Snan) होंगे। इस कुंभ (Kumbh) में 13 अखाड़े शामिल होंगे। प्रत्येक अखाड़े की ओर से कुंभ के दौरान झांकियां निकाली जाती हैं। जिसमें नागा बाबा आगे चलते हैं, और उनके पीछे महंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर चलते हैं।

Tags:    

Similar News