Labh Panchami 2022: लाभ पंचमी पर ऐसे करें शिव परिवार का पूजन, होगा कारोबार में मुनाफा

Labh Panchami 2022 : कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाता है। लाभ पंचमी का पर्व दीपावली के पांचवें दिन आता है और इस दिन को सौभाग्य पंचमी भी कहा जाता है। लाभ पंचमी के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है।;

Update: 2022-10-29 03:17 GMT

Labh Panchami 2022 : कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाता है। लाभ पंचमी का पर्व दीपावली के पांचवें दिन आता है और इस दिन को सौभाग्य पंचमी भी कहा जाता है। लाभ पंचमी के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। वहीं आज 29 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को लाभ पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। लाभ पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति का हर प्रकार से कल्याण हो जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं लाभ पंचमी के व्रत के बारे में...

लाभ पंचमी शुभ मुहू्र्त 2022

लाभ पंचमी तिथि 

शनिवार, 29 अक्टूबर

पंचमी तिथि आरंभ

 29 अक्टूबर, सुबह 8:13 बजे से

पंचमी तिथि समाप्त 

30 अक्टूबर, सुबह 5:09 बजे पर

लाभ पंचमी पूजा मुहूर्त 

सुबह 8:13 बजे से 10:13 बजे तक

रवि योग

 सुबह 06.31 बजे से सुबह 09.06 बजे तक, 29 अक्टूबर 2022

लाभ पंचमी का दिन सभी शुभ और नवीन कार्यों को करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। वहीं कहा जाता है कि, पौराणिक काल में आज के दिन से ही कारोबारी लोग अपना नया बहीखाता शुरू करते थे। इसीलिए अगर आप भी कोई नया कारोबार आदि करना चाहते हैं तो आज आप कोई भी बिजनेस या व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज के दिन कारोबार शुरू करने से उसमें अधिक लाभ होने की संभावना बनी रहती है और कारोबार शीघ्र ही उन्नति और प्रगति की तरफ बढ़ने लगता है।

लाभ पंचमी पूजाविधि

लाभ पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर नित्यक्रियाओं से निवृत्त होकर शुद्ध जल से स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और शिवपरिवार का पूजन करें। तथा भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती को उनके पसंद की वस्तुएं अर्पित करें। आज के दिन गणपति जी को मोदक, भगवान शिव और माता पार्वती जी को सफेद मिष्ठान का भोग जरूर लगाएं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)  

Tags:    

Similar News