हाथ की रेखाओं को देखकर आप भी जानें कि संतान लड़का होगा या लड़की
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से हमें अपनी होने वाली संतान के भी जानकारी होती है। हाथ की रेखाएं हमें बताती हैं कि होने वाली संतान लड़का होगा या लड़की। तथा आपके कितनी संतान होगी। तो आइए आप भी जानें हाथ की रेखाएं देखकर होने वाली संतान के विषय में।;
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से हमें अपनी होने वाली संतान के भी जानकारी होती है। हाथ की रेखाएं हमें बताती हैं कि होने वाली संतान लड़का होगा या लड़की। तथा आपके कितनी संतान होगी। तो आइए आप भी जानें हाथ की रेखाएं देखकर होने वाली संतान के विषय में।
1. सबसे पहले अपने हाथ की बुध रेखा को देखें। बुध की अंगुली पर जो पर्वत है, उसके पास आप देखेंगे तो दो या तीन रेखाएं बनी हुई होती हैं। अगर आपके हाथ में भी ये रेखाएं बनी हैं तो आप निश्चिंत हो जाएं कि संतान आपकी किस्मत में है।
2. अगर ये रेखाएं आपके हाथ में गहरी बनी हुई हैं तो होने वाला बच्चा निश्चित रुप से लड़का होगा। और अगर ये रेखाएं छोटी और धुंधली हो तो होने वाला बच्चा लड़की होगी।
3. अगर आपके हाथ की ये रेखाएं कहीं से टूट रहीं हैं, अथवा कट रही हैं, तो आपकी संतान को खतरा है। या संतान का जीवन कम है।
4. अगर आपके हाथ में मणिबंध रेखा एक है तो संतान का सुख आपके भाग्य में नहीं होगा। और यदि मणिबंध रेखाएं दो या दो से अधिक हैं तो आपको संतान का सुख अवश्य मिलेगा।
5. अगर मणिबंध रेखाएं आपके हाथ में तीन होने के साथ-साथ गहरी भी हैं तो आपकी होने वाली संतान आज्ञाकारी होगी। अर्थात आपकी सेवा करने वाली संतान आपको प्राप्त होगी।
6. शुक्र पर्वत पर स्थित रेखाएं हमें संतान सुख का बोध करती हैं। अगर शुक्र पर्वत वाली रेखाएं ठीक स्थिति में हैं तो संतान जरुर होगी।
7.चंद्र पर्वत से अगर कोई रेखा बाहर की तरफ जा रही है तो आपके घर में एक विलक्षण संतान होगी। और ये संतान आपका नाम रोशन करेगी।