Lal Kitab Ke Achook Upay: सरकारी नौकरी के लिए अपनाएं लाल किताब का ये अचूक उपाय, होगा फायदा

Lal Kitab Ke Achook Upay: ज्योतिषशास्त्र में लाल किताब का विशेष महत्व है। इस किताब में लोगों की परेशानी के समाधान के लिए बहुत ही आसान उपाय बताए गए हैं।;

Update: 2023-01-17 12:45 GMT

Lal Kitab Ke Achook Upay: ज्योतिषशास्त्र में लाल किताब का विशेष महत्व है। इस किताब में लोगों के लिए बहुत ही आसान उपाय बताए गए हैं। कहते हैं कि मन मुताबिक करियर या नौकरी मिलना बहुत मुश्किल होता है। कभी-कभी मिल भी जाए, तो उसमें इतनी परेशानियां आ जाती हैं कि इंसान थोड़ा घबरा जाता है और परेशानी की वजह से करियर में आगे नहीं बढ़ पाता है। नौकरी चली जाती है। अगर आपकी नौकरी पर संकट आ रहा है या करियर में सफलता नहीं मिल रही है, सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ लाल किताब के अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं। लाल किताब के उपाय प्रभावशाली और सरल हैं।

करियर में तरक्की के उपाय


लाल किताब के अनुसार, अगर आपको भी करियर में तरक्की पानी है, तो हर दिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए। इसके अलावा आपको रोटी ज्यादा दान करनी चाहिए। चीटियों को शक्कर और पक्षियों को दाना डालना चाहिए। इससे भी करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। कहते हैं कि इन उपायों को करने से शनि, राहु और केतु ग्रह शांत हो जाते हैं। इतना ही नहीं अगर आप कुत्ते को रोटी या दूध पीलाते हैं तो यह सबसे उत्तम है। यह उपाय आम हैं और अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।


सरकारी नौकरी का उपाय


लाल किताब के अनुसार, किसी शख्स को करियर में तरक्की और सरकारी नौकरी चाहिए तो इसके लिए हर सोमवार को भोलेनाथ के मंदिर जाना चाहिए। भोले बाबा पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। अगर मन में कोई मनोकामना है, तो भोलेनाथ के प्रिय नंदी के कान में अपनी बात कहें। आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी। आपके जीवन में नौकरी के दरवाजे खुलेंगे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News