लाल किताब के चमत्कारी टोटके: मेष राशि वाले जातक जरूर करें ये उपाय, सफलता में लग जाएंगे चार चांद

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और सूर्य उच्च एवं कारक ग्रह है। इस राशि का भाग्यदायक ग्रह और ग्रहफल का ग्रह भी मंगल है, जबकि राशिफल का ग्रह राहू और नीच ग्रह शनि है।;

Update: 2023-03-08 07:30 GMT

लाल किताब में हर राशि के जातकों के लिए अलग-अलग टोटके और उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह की शांति के लिए उस ग्रह के विशेष उपायों का प्रयोग किया जाता है। इस उपाय का निर्धारण करने में मुख्य महत्व यह है कि जातक की राशि, ग्रह पर विचार भी नहीं किया जाता है। इस प्रकार के उपाय लाल किताब में पहले ही दिए जा चुके हैं और उनमें और अन्य ज्योतिष ग्रंथों में बताए गए हैं। इस प्रकार के उपायों में बहुत अधिक अंतर नहीं है।

लेकिन लाल किताब में यह भी वर्णन है कि किस राशि के जातक को कौन सा काम करना चाहिए और कौन सा काम नहीं करना चाहिए। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप अपने बोलने वाले नाम के अनुसार या चंद्र राशिफल के आधार पर अपनी राशि का निर्धारण नहीं करेंगे। सूर्य जन्म कुण्डली में आपकी जो राशि होगी वही राशि इन उपायों को करते समय आपकी वास्तविक राशि होगी और उसी के अनुसार आपको ये उपाय करने चाहिए, जैसे कि यहां हम सबसे पहले मेष राशि के जातकों के लिए कुछ खास उपायों के बारे में बता रहे हैं...

मेष राशि के जातक

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और सूर्य उच्च एवं कारक ग्रह है। इस राशि का भाग्यदायक ग्रह और ग्रहफल का ग्रह भी मंगल है, जबकि राशिफल का ग्रह राहू और नीच ग्रह शनि है। इस राशि के जातक वैसे तो अच्छा जीवन गुजारते लेकिन यदि वे इन उपायों का प्रयोग भी करेंगे, तब उनकी सफलताओं में चार चांद लग जाएंगे।

1. यदि संभव हो तो घर के आंगन में नीम का वृक्ष लगाएं।

2. वैदिक नियमों और सदाचार का पालन करें।

3. माता, गुरु और साधु सन्तों की सेवा करते रहें।

4. पहली रोटी शक्कर या चीनी भरकर बनाएं तथा गाय को खिलाएं।

5. बहन, बेटी और बुआ को गिफ्ट के साथ मिठाई अवश्य दें।

6. विधवाओं की सहायता करके उनका आशीर्वाद लेते रहें।

7. हमेशा लाल रंग का रुमाल प्रयोग करें।

8. दिन ढलने के पश्चात् गेहूं और गुड़ बच्चों में बांटें।

9. बायें हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।

10. रात्रि में एक गिलास पानी भरकर सिरहाने रखें और सुबह उसे किसी गमले में डाल दें।

11. पुत्र के जन्मदिन पर नमकीन वस्तु विशेष रूप से बांटें।

12. काले, काले एवं अपाहिज व्यक्तियों से दूर रहें।

13. मीठी वस्तुओं का व्यापार न करें।

14. किसी से कोई वस्तु फ्री में न लें।

15. हाथी दांत से निर्मित वस्तु घर में रखना हानिकारक सिद्ध होगा।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News