Lal Kitab : सांप की केंचुली कर सकती है आपका ये काम, जानें इसके फायदे

Lal Kitab : सांप की केंचुली को बहुत ही पॉवरफुल चीज माना जाता है और आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बहुत से लोग चांदी के ताबीज में सांप की केंचुली को डालकर रखते हैं और इससे निश्चित रुप से धन की प्राप्ति होती है।;

Update: 2023-01-07 04:24 GMT

Lal Kitab : सांप की केंचुली को बहुत ही पॉवरफुल चीज माना जाता है और आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बहुत से लोग चांदी के ताबीज में सांप की केंचुली को डालकर रखते हैं और इससे निश्चित रुप से धन की प्राप्ति होती है। तथा उन लोगों के धन की सुरक्षा भी होती है। नागदेव हमारे धन को सुरक्षा प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं सांप की केंचुली से मिलने वाले फायदे के बारे में...

संतान प्राप्ति

जिन महिलाओं को गर्भधारण करने में दिक्कत हो रही है और वो महिलाएं गर्भधारण ही नहीं कर पा रही हैं, तथा उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी सही है, लेकिन इसके बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रही है और वहीं जिन महिलाओं को गर्भ धारण हो रहा है, परन्तु उन्हें पुत्र प्राप्ति की कामना है। ऐसी महिलाएं सांप की केंचुली को जलाकर और उसकी राख को गुड़ में मिलाकर सेवन कर लें तो निश्चित ही उस स्त्री को पुत्र की प्राप्ति होगी और जो मां-बहनें गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं, वे गर्भधारण कर लेंगी।

धन प्राप्ति

सांप की केंचुली को केले के वृक्ष पर बांधने से धन की प्राप्ति होती है। वहीं कौआ का घौंसला और सांप की केंचुली को अपने घर में एक साथ रखने से भी धन की वृद्धि दिन दुगनी और रात चार गुनी होती है।

इच्छापूर्ति के लिए

सांप की केंचुली की माला बनाकर भगवान शिव को चढ़ाने से व्यक्ति के सकल मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।

वशीकरण के लिए

सांप की केंचुली और मोरपंख को एक साथ रखने से वशीकरण होता है। इसे आप अपनी जेब में एक साथ रख सकते हैं और किसी भी महिला और पुरुष को अपने वश में कर सकते हैं। ऐसा करने से कठोर हृदय वाली लड़की भी पिघल कर आपके प्रेम में बंध जातीहै।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News