Lathmar Holi 2023 Date: जानें कब से शुरू हो रही नंदगांव और बरसाना में लठमार होली, हर किसी को रहता है इंतजार

होली का का पर्व बसंत पंचमी से पूरे मथुरा, ब्रज, वृंदावन और नंदगांव, बरसाना में शुरू हो जाता है। लेकिन लठमार होली का इंतजार सभी को रहता है।;

Update: 2023-02-10 07:36 GMT

Lathmar Holi 2023 Date: होली का त्योहार हर साल भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मार्च के महीने में आता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, होली (Holi 2023) का त्योहार दो दिनों तक चलता है। एक होलिका दहन और दूसरा रंगों की होली (Holi 2023), जिसे दुलहंडी (Dhulandi 2023) के नाम से जाना जाता है। होली का का पर्व बसंत पंचमी से पूरे मथुरा, ब्रज, वृंदावन और नंदगांव, बरसाना में शुरू हो जाता है। जो 40 दिनों तक चलता है। मथुरा-वृंदावन में होली देखने के लिए देश से ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। मथुरा की लठमार होली (Lathmar Holi 2023) सबसे प्रसिद्ध है।

होली का त्योहार जब भी आता है तो सबसे पहले ब्रज की होली ही याद आती है। इस साल 28 फरवरी को लठमार होली खेली जाएगी। यहां की लठमार होली देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। नंदगांव की लठमार होली में महिलाएं पुरूषों पर जमकर लाठियां बरसाती हैं। इसके बाद अगले दिन एक मार्च को नंदगांव में लठमार होली मनाई जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है। कार्यक्रम के पहले दिन यहां गुलाल से होली खेली जाती है। इसके बाद यहां की हर गली में गुलाल बिखरा मिलता है। इस बार 3 मार्च को कृष्ण जन्मभूमि पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद यहां लाठी-डंडे मारकर होली खेली जाती है। जो 4 मार्च को खेली जाएगी। होली का कार्यक्रम 27 फरवरी से 7 मार्च तक होगा और अलग अलग जगहों पर होली मनाई जाएगी। इसके बाद 8 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल रंगपंचमी 12 मार्च को मनाई जाएगी और इसी दिन होली का पर्व खत्म होता है।

होलिका दहन 2023 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat)

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त - 7 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त - करीब पौने दो घंटे

होली 2023 डेट - 8 मार्च 2023

होली 2023 का दिन - बुधवार

Tags:    

Similar News