Samudrik Shastra : मानव अंगों से जानें उसका स्वभाव
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार से एक शीशा हमारे शरीर की ऊपरी तस्वीर दिखाता है। उसी प्रकार से हमारे शरीर के अंग हमारी अंदरूनी तस्वीर से हमें रूबरू करवाते हैं। हमारे शरीर के प्रत्येक अंग की बनावट व उसके स्वभाव के अलावा शरीर पर मौजूद प्रत्येक चिन्ह का एक विशेष महत्व होता है। और चिन्हों की तरह शरीर के बाल भी हमारे स्वभाव को लेकर बहुत कुछ खुलासे करते हैं। तो आइए आप भी जानिए मानव के अंगों की बनावट से उसके स्वभाव के बारे में।;
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार से एक शीशा हमारे शरीर की ऊपरी तस्वीर दिखाता है। उसी प्रकार से हमारे शरीर के अंग हमारी अंदरूनी तस्वीर से हमें रूबरू करवाते हैं। हमारे शरीर के प्रत्येक अंग की बनावट व उसके स्वभाव के अलावा शरीर पर मौजूद प्रत्येक चिन्ह का एक विशेष महत्व होता है। और चिन्हों की तरह शरीर के बाल भी हमारे स्वभाव को लेकर बहुत कुछ खुलासे करते हैं। तो आइए आप भी जानिए मानव के अंगों की बनावट से उसके स्वभाव के बारे में।
यदि किसी के बाल काले रंग के हैं तो उन्हें आर्थिक कामों में कार्यकुशलता हासिल होती है। पर अगर किसी के सिर पर बाल ही ना हों तो शोध के मुताबिक बिना बाल वाले लोग बाल रखे हुए लोगों से भी ज्यादा बुद्धिमान माने जाते हैं। लेकिन यह बात तब लागू नहीं होती है जब सिर के बाल पूरी तरह मुडवा लिए गए हो।
इसी तरह अगर स्त्री का पेट घड़े के समान होता है तो वह महिला हमेशा गरीबी और दरिद्रता में ही जीवन व्यतीत करती है। पेट का अधिक लंबा और गड्ढेदार होना भी अशुभ माना जाता है।
अगर किसी महिला के दांत मोटे और चौड़े हो, और मुंह से बाहर की ओर निकलते हैं तो उस महिला का जीवन हमेशा दुख से भरा होगा। मसूड़ों का काला होना भी स्त्रियों के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है।