Lohri 2022: लोहड़ी पर जानें क्यों मनाया जाता है ये पावन पर्व

Lohri 2022: साल 2022 में लोहड़ी (Lohri) कब है और लोहड़ी क्यों मनायी जाती है। तो आइए जानते हैं लोहड़ी की डेट (Lohri Date) और महत्व (Lohri Importance) के बारे में...;

Update: 2022-01-13 01:30 GMT

Lohri 2022: साल 2022 में लोहड़ी (Lohri) कब है और लोहड़ी क्यों मनायी जाती है। तो आइए जानते हैं लोहड़ी की डेट (Lohri Date) और महत्व (Lohri Importance) के बारे में...

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022: जानें, मकर संक्रांति की सही तिथि और सूर्य पूजा विधि


लोहड़ी पंजाबी लोगों का एक प्रसिद्ध त्योहार है। लोहड़ी भारत में विशेष रूप से उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों में मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, पौष या माघ के महीने में मनाया जाता है। वहीं अग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, लोहड़ी का त्योहार सामान्यता जनवरी माह के 13वें दिन मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Shukra Asta 2022: शुक्र के अस्त होने से कौनसी चार राशियां होंगी परेशान और किन लोगों के लिए लकी साबित होगा ये ग्रह, जानें...


रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बनाकर बैठते हैं और इस दौरान वे लोग रेवड़ी, मूंगफली, गुड़, लावा आदि चीजों का सेवन करते हैं। लोहड़ी से कुछ दिन पहले से ही छोटे बच्चे लोहड़ी के गीत गाकर लोहड़ी के लिए लकड़ियां, मेवे, रेवड़ियां, मूंगफली आदि इक्ट्ठा करने लग जाते हैं। लोहड़ी की संध्या को किसी चौक आदि स्थान पर आग जलाई जाती है। वहीं साल 2022 में लोहड़ी 13 जनवरी, दिन गुरूवार को मनायी जाएगी।


वहीं लोग इस दिन आग जलाकर उसके चारों ओर ढोल आदि बजाकर नृत्य भी करते हैं और इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लोहड़ी के दिन लोहड़ी पर्व से जुड़े गीत भी गाए जाते हैं। लोग आग में मक्के के दाने भी डालते हैं और फिर उन खिले हुए मक्के के दानों का सेवन करते हैं। वहीं इस दौरान अग्नि की परिक्रमा भी की जाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News