भगवान श्रीकृष्ण ने बताए दरिद्रता के कारण, और उपाय, आप भी जानें

भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। हिन्दु धर्मशास्त्रों में उन्हें एक कूटनीतिज्ञ के रुप में भी जाना जाता है। आज भी उनकी लीलाओं का याद किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण ने दरिद्रता से बचने के कई ऐसी बातों को बताया है। जिससे घर परिवार में सुख, समृद्धि का वातावरण बना रहे। साथ ही भगवान कृष्ण ने बताया है कि जीवन में किन गलतियों के कारण व्यक्ति जीवन भर गरीबी के दिन देखता है। तो आइए आप भी जानें कि व्यक्ति की गरीबी के क्या कारण हैं।;

Update: 2020-08-12 12:31 GMT

भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। हिन्दु धर्मशास्त्रों में उन्हें एक कूटनीतिज्ञ के रुप में भी जाना जाता है। आज भी उनकी लीलाओं का याद किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण ने दरिद्रता से बचने के कई ऐसी बातों को बताया है। जिससे घर परिवार में सुख, समृद्धि का वातावरण बना रहे। साथ ही भगवान कृष्ण ने बताया है कि जीवन में किन गलतियों के कारण व्यक्ति जीवन भर गरीबी के दिन देखता है। तो आइए आप भी जानें कि व्यक्ति की गरीबी के क्या कारण हैं।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जिन घरों में सुबह-शाम गाय के घी का दीपक जलाया जाता है, उन घरों में देवी-देवता अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं। उन घरों में कभी भी गरीबी का वास नहीं होता।

जब कभी भी आपके घर मेहमान आएं तो सबसे पहले उन्हें पानी पिलाना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ ग्रह टल जाते हैं। भगवान कृष्ण की कृपा संसार में कौन व्यक्ति नहीं पाना चाहता।

घर में शहद रखने का स्थान हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। हमारे पुराणों में शहद को बेहद पवित्र माना गया है। क्योंकि इससे नाकारात्मक ऊर्जा को हटाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए माना जाता है कि ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। माता सरस्वती या उनकी बीणा के घर में होने से आपके सभी काम बहुत जल्दी पूरे हो जाते हैं।

आपके गरीब होने का कारण आपके अंदर छुपी हुई आदतें हैं। जिनके कारण आपके पास पैसा कभी भी नहीं टिकता। शास्त्रों के अनुसार जब समुद्र मंथन थो 14 रत्नों में से एक माता लक्ष्मी भी प्रकट हुईं। जल से प्रकट होने के कारण माता लक्ष्मी को चंचल स्वभाव का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी कभी एक स्थान या व्यक्ति के यहां नहीं ठहरतीं हैं। इसलिए उनका प्रसन्न रहना बहुत ही जरुरी होता है।

जहां लक्ष्मी जी का वास नहीं रहता वहां दरिद्रता ही रहती है। दरिद्रता आज के समय में व्यक्ति के दुख का सबसे बड़ा कारण है। लेकिन कुछ कारणों और हमारी आदतों की वजह से माता लक्ष्मी जी हमसे रूठ जाती हैं। इसलिए हमें ऐसी आदतें छोड़ देनी चाहिए, जो हमें कंगाल बनाती हों।

1. भगवान कृष्ण कहते हैं कि दिव्य शक्तियां खास तौर से वहां पर वास करतीं हैं जहां पर सुगंधित वातावरण का वास होता है। यानि कि जहां साफ-सफाई रहती है वहां पर बुरा समय नहीं टिकता। भगवान कृष्ण कहते हैं कि जहां दुर्गन्ध हमेशा बनी रहती है। या जहां पर दुषित वायु बहती है वहां पर भगवान कभी भी वास नहीं करते हैं। ऐसे घर में धन कभी भी नहीं आता। ऐसे घर में सदस्यों के काम हमेशा चौपट रहते हैं और उनकी गरीबी का करण बनते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा घर हमेशा बीमारियों से ग्रस्त रहता है।

2. पूजा करते समय मंदिर हमेशा साफ रहना चाहिए। मंदिर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। और पूजा व ध्यान करने के दौरान जवाई या अंगड़ाई नहीं लेनी चाहिए। इससे भगवान नाराज हो जाते हैं। और माता लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं।

3. घर में प्रवेश करते समय कई बार लोग अपने घर में सीधे प्रवेश करते हैं। और हाथ-पैर भी नहीं धोते हैं। और बिस्तर पर एकदम से लेट जाते हैं। जोकि उस व्यक्ति पर एक साथ कई दोषों का कारण बनता है। और यह उस व्यक्ति के गरीब होने का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में घर में कई घातक बीमारियां भी एक साथ प्रवेश करतीं हैं।

4. घर के अंदर चप्पल-जूते उतारते समय यह ध्यान रखें कि जुते-चप्पलों का ऐसे ही कहीं बिखेर कर पड़े रहना आपके भाग्य को खराब कर सकता है। जूते -चप्पल को एक निर्धारित स्थान पर ही रखना चाहिए। और वहीं चप्पल या जूते उलटे नहीं रखने चाहिए, ऐसा करने से धन की हानि होती है। और आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कभी भी आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।

5. रसोईघर को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। रसोईघर स्वच्छ रहने से माता लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं। हर हफ्ते रसोईघर में मीठे पकवान जरुर बनाने चाहिए। इससे परिवार में मिठास बनी रहती है।

6. प्रतिदिन सुबह व्यक्ति को जल्दी उठना चाहिए। यह आदत आपके अमीर बनने का सबसे बड़ा कारण बनती है। माता लक्ष्मी ऐसे लोगों का साथ कभी भी नहीं छोड़तीं। ऐसे लोग माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते हैं।

7. भगवान कृष्ण कहते हैं कि जहां नारी का सम्मान नहीं होता है। बुजुर्गों और गुरू का सम्मान नहीं होता है, वहां भगवान का कभी भी वास नहीं होता है। ऐसे घर में सदा दरिद्रता बनी रहती है। और माता लक्ष्मी ऐसे लोगों से सदैव रूठ जाती हैं। और इसी कारण ऐसे लोग हमेशा गरीब रहते हैं।    

Tags:    

Similar News