क्या आप भी हैं पैसों की तंगी से परेशान? आज ही अपनाएं मां लक्ष्मी के ये उपाय, घर में होगी धन की वर्षा
पैसों की तंगी से निपटने के लिए आज हम आपको मां लक्ष्मी के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप करते हैं तो आपको काफी लाभ हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...;
अगर आपके पास भी पैसा टिकने (Money Upay) का नाम नहीं लेता या आने के साथ ही पैसे खर्च हो जाते हैं, इसके अलावा आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं (Totka for money) का सामना करना पड़ता है तो इन सब से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में कर्ज या पैसों की समस्या (Debt or Money Problem Upay) से निपटने के लिए उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने पर आप मां लक्ष्मी की कृपा के साथ आर्थिक लाभ भी पा सकते हैं, आइए आपको मां लक्ष्मी के कुछ उपाय (Maa Lakshmi Upay) बताते हैं...
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
दान
हर महीने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करें। ऐसा करने पर आपको कभी भी पैसों की समस्या नहीं हो सकेगी। साथ ही आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।
तुलसी की पूजा
घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में ये पौधा नहीं है तो इसे जरूर लगाएं। साथ ही रोजाना सुबह-शाम इस पौधे की पूजा कर घी का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा।
गाय को खिलाएं हरी घास
हर बुधवार हरी घास गाय को खिलाएं। इससे आपके घर के सभी दोष दूर होने के साथ आर्थिक संकट भी दूर हो जाएंगे।
टूटे बर्तन का न करें इस्तेमाल
घर में टूटे बर्तनों का होना अशुभ माना जाता है। किसी भी तरह के टूटे बर्तनों का इस्तेमाल करना और उन्हें घर में रखना अच्छा नहीं होता है। इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विष्णु जी को करें जल अर्पित
हर शुक्रवार को भगवान विष्णु को शंख से जल अर्पित करें। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा होती है। साथ ही कभी धन संबंधित समस्या नहीं होती है।