मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना करें ये काम

हिन्दू धर्मशास्त्रों में कुछ कार्य ऐसे हैं जो कुछ समय के लिए वर्जित हैं। कभी उन कार्यों को करना चाहिए और कभी उन कार्यों को नहीं करना चाहिए। जिस समय में जो कार्य वर्जित है उस समय में उस कार्य को करने से घर में दरिद्रता आती है।;

Update: 2020-10-26 02:52 GMT

हिन्दू धर्मशास्त्रों में कुछ कार्य ऐसे हैं जो कुछ समय के लिए वर्जित हैं। कभी उन कार्यों को करना चाहिए और कभी उन कार्यों को नहीं करना चाहिए। जिस समय में जो कार्य वर्जित है उस समय में उस कार्य को करने से घर में दरिद्रता आती है। और मां लक्ष्मी की कृपा उस घर में कभी नहीं बनती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कार्यों के बारे में और कौन से ऐसे कार्य हैं जो किस समय करने के लिए वर्जित हैं।

1. शाम को या रात में नाखून ना काटें

कुछ लोग समय नहीं मिलने के कारण रात में या संध्या बेला में नाखून काटते हैं। ऐसा करने से घर में गरीबी आती है दरिद्रता आती है। और मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बनती है। शास्त्रों के अनुसार संध्या के समय और रात्रि के दौरान नाखून काटना वर्जित है। और साथ ही मंगलवार और गुरुवार को नाखून ना काटें।

2.गुरुवार को सेविंग ना करें

गुरुवार भाग्य के कारक ग्रह वृहस्पति यानि देवताओं के गुरु बृहस्पति का दिन है। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन सेविंग करने वाले लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता है। सेविंग करने के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन निर्धारित किए गए हैं जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेविंग कराना वर्जित हैं। तो इसलिए ध्यान रखें कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन कभी भी भूल से भी सेविंग ना कराएं। इससे घर में दरिद्रता आती है और आपके घर में नेगेटिव एनर्जी फैलती है तथा मां लक्ष्मी की कृपा कभी भी प्राप्त नहीं होती है।

3. शाम को तुलसी को स्पर्श ना करें

तुलसी सभी हिन्दू परिवारों में पाई जाती है। और इसकी पूजा भी की जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी में सुबह को पानी दें और शाम के समय दीय जलाएं। कभी भी शाम के समय तुलसी में पानी ना दें और संध्या बेला के बाद कभी भी तुलसी के पत्ते ना तोड़ें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता आती है। शास्त्रों के अनुसार शाम के समय ऐसा करना वर्जित है।

4. शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए

यह हमेशा ध्यान रखें कि संध्या बेला के बाद कभी भी आप अपने घर में झाड़ू ना लगाएं। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि जब भी हम शाम के समय झाड़ू लगाकर घर का कचरा बाहर करते हैं तो वह कचरा नहीं मां लक्ष्मी को अपने घर से बाहर का रास्ता दिखाते हैं। तो शाम के समय कभी भी अपने घर में झाड़ू ना लगाएं। घर की साफ-सफाई जरुरी भी है और तभी मां लक्ष्मी की कृपा बनती है। लेकिन शाम के समय भूलकर भी अपने घर में झाड़ू लगाने से बचें। और ध्यान रखें कि झाड़ू हमेशा संध्या बेला से पहले ही लगाएं। और सुबह-सुबह झाड़ू लगाना सबसे उत्तम माना जाता है।

5.शाम के दौरान सोना

शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कभी भी सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों में शाम के समय सोना वर्जित बताया गया है। वैसे तो शाम के समय सोना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं होता है। जो लोग शाम के समय नियमित रुप से सोते हैं वे लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि बीमार, वृद्ध, और गर्भवती स्त्रियां शाम के समय सो सकती हैं। लेकिन जो लोग स्वस्थ हैं वो लोग शाम के समय कभी ना सोएं। शाम को सोने वाले व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी अपना निवास नहीं बनाती हैं। और आपका जीवन आलस्य से भर जाता है। और नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए ध्यान रखें कि कभी भी शाम में ना सोए।

6. स्त्री का अपमान ना करें

शास्त्रों के अनुसार घर की स्त्रियां घर की लक्ष्मी होती हैं। तो आप अगर स्त्रियों का अपमान करते हैं तो आप मां लक्ष्मी का ही अपमान करते हैं। और ऐसी स्थिति में मां लक्ष्मी आपके घर में कभी नहीं रहेगी। अगर आप सीधा-सीधा स्त्रियों का अपमान कर रहे हैं तो वहां दरिद्रता का निवास हो जाता है। जिन घरों में स्त्रियां खुश रहती हैं उन घरों में तरक्की जल्दी होती है। जिन घरों में स्त्रियां रोते हुए रहती हैं उन घरों में कभी भी तरक्की नहीं होती है। तो आप भी आज से ही यह आदत डालें कि स्त्रियों का कभी भी अपमान ना करें।

Tags:    

Similar News