Raviwar ke Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन करें ये सरल 5 उपाय

Raviwar ke Upay: आज हम आपके लिए रविवार के दिन किए जाने वाले 5 ऐसे सरल उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। आइए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं...;

Update: 2022-02-26 12:24 GMT

हिन्दू धर्म में रविवार का दिन खासतौर पर भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन जो व्यक्ति सूर्यदेव का व्रत व पूजा करता है। उसके जीवन से सभी दूख दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं उसे आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ज्योतिष द्वारा रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा के महत्व को बताने के साथ मां लक्ष्मी के उपायों के बारे में भी बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार कुछ उपायों को अगर रविवार के दिन किया जाए तो मां लक्ष्मी की खास कृपा पाई जा सकती है। इस दिन कुछ कार्यों को करने पर धन की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकती हैं। आज हम आपके के लिए रविवार के दिन किए जाने वाले 5 ऐसे सरल उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। आइए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं...

रविवार के दिन करें ये 5 उपाय 

  1. रविवार के दिन पूजा-पाठ करने के बाद अपने घर के सभी सदस्यों के माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
  2. कामकाज में सफलता और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए आप रविवार की रात सोने से पहले अपने सिरहाने एक गिलास दूध को ढंककर रखकर सो जाएं। इसके बाद सुबह उठकर उस दूध का सेवन कर लें। 
  3. रविवार की सुबह जल्दी उठकर आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें। इससे मां लक्ष्मी और सूर्यदेव की खास कृपा होती है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है। 
  4. रविवार को मछलियों की आटे की गोलियां खिलाएं। इससे आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होगी और कभी भी धन की कमी नहीं होगी। 
  5. रविवार के दिन चीटियों को आटा या शक्कर खिलाएं। इसके लिए आप किसी पेड़ के पास जा सकते हैं यहां आपको काफी चीटियां नजर आएंगी जहां आप उन्हें भोजन दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है और सभी तरह के कष्ट दूर हो सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News