Magh Gupt Navratri 2021: माघ गुप्त नवरात्रि 2021 कब हैं, जानिए किस दिन कौनसा नवरात्र मनाया जाएगा
- Magh Gupt Navratri 2021: माघ गुप्त नवरात्रि साल 2021 में कब शुरू होंगी। और कब समाप्त होंगी।
- कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
- माघ मास में किस दिन कौनसी नवरात्रि मनायी जाएगी।
;
Magh Gupt Navratri 2021: हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। पूरे साल में चार नवरात्र मनाए जाते हैं। अधिकांश लोग साल के दो नवरात्रियों के बारे में ही जानते हैं। ये चैत्र और शारदीय नवरात्र कहलाते हैं। लेकिन इन दो नवरात्रों के अलावा भी दो नवरात्र और होते हैं। जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। यह गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ मास में आते हैं। माघ महीने यानि जनवरी-फरवरी में पड़ने के कारण इन नवरात्र को माघी नवरात्र भी कहा जाता है।
Also Read: Holi 2021 : जानिए साल 2021 में रंगवाली होली की डेट एवं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
हिन्दू कलेंडर के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक माघ गुप्त नवरात्र मनाए जाते हैं। ये नवरात्रि भी नॉर्मल नवरात्रियों की तरह नौ दिन ही मनाई जाती हैं। गुप्त नवरात्रियों में मां भगवती की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रियों का महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्रियों से भी ज्यादा होता है। क्योंकि गुप्त नवरात्रियों में मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। गुप्त नवरात्र को खासतौर से तंत्र-मंत्र और सिद्धि-साधना आदि के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति ध्यान-साधना करके दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति कर सकता है। इस समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है।
Also Read : Vinayak Chaturthi 2021 : विनायक चतुर्थी पर पढ़ें श्री गणेश चालीसा, गणपति जी का मिलेगा आशीर्वाद
इस नवरात्र को करने में साधक को पूर्ण संयम और शुद्धता के साथ मां भगवती की आराधना करनी चाहिए। गुप्त नवरात्रि की पूजा के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों के साथ-साथ दस महाविद्यियाओं की भी पूजा का विशेष महत्व है। ये दस महाविद्याएं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगुलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। क्योंकि इस दौरान मां की आराधना गुप्त रुप से की जाती है, इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है।
सांसारिक लोग इस नवरात्रि को भी ठीक उसी तरह मनाएं जिस तरह आप लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रियों को मनाते हैं। गुप्त नवरात्रों के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरुपों की पूजा करें। मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा नवरात्र के भिन्न-भिन्न दिन की जाती है।
माघ गुप्त नवरात्रि 2021
नवरात्रि शुरू : 12 फरवरी 2021, दिन शुक्रवार
नवरात्रि समाप्त : 21 फरवरी 2021, दिन रविवार
कलश स्थापना मुहूर्त : 08:34 AM से 09:59 AM
अभिजीत मुहूर्त : 12:13 PM से 12:58 PM
माघ गुप्त नवरात्रि 2021
प्रतिपदा तिथि शुरू: 12 फरवरी 2021, 12:34 AM
प्रतिपदा तिथि समाप्त : 13 फरवरी 2021, 02:29 AM
माघ गुप्त नवरात्रि 2021 कलेंडर
दिनांक | वार | तिथि | तिथि |
12 फरवरी 2021 | शुक्रवार | प्रतिपदा | मां शैलपुत्री, घटस्थापना |
13 फरवरी 2021 | शनिवार | द्वितीया | मां ब्रह्मचारिणी |
14 फरवरी 2021 | रविवार | तृतीया | मां चंद्रघंटा |
15 फरवरी 2021 | सोमवार | चतुर्थी | मां कुष्मांडा |
16 फरवरी 2021 | मंगलवार | पंचमी | मां स्कंदमाता |
17 फरवरी 2021 | बुधवार | षष्ठी | मां कात्यानी |
19 फरवरी 2021 | गुरुवार | सप्तमी | मां कालरात्रि |
20 फरवरी 2021 | शनिवार | अष्टमी | मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी |
21 फरवरी 2021 | रविवार | नवमी | मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण |