Magh Purnima 2021 : माघी पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और ऐसे करें इस दिन पूजा, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद
- माघ माह की पूर्णिमा कब है।
- पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
- पूर्णिमा की पूजा विधि क्या है।
;
Magh Purnima 2021 : माघ माह की पूर्णिमा (Magh Purnima Date) कब है। पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja ka Shubh Muhurt) क्या होगा। पूर्णिमा की पूजा विधि (Purnima Puja VIdhi) क्या है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के बारे में।
Also Read : Vashikaran : अपने पति को ऐसे करें अपने काबू में, एक सप्ताह में वहीं करेगा जो आप चाहेंगी
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि माघ पूर्णिमा कहलाती है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व होता है। माघ का महीना पुराणों के अनुसार बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस माह में किए गए धार्मिक कार्य बहुत ही फलदायी होते हैं। हिन्दू सनातन धर्म के लोग माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत ही मंगलकारी होता है और इस दिन दान, जप, तप आदि करने से भगवान श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं इस साल माघी पूर्णिमा का व्रत किस दिन रखा जाएगा। स्नान-दान की पूर्णिमा कब होगी और पूजा का शुभ मुहूर्त व इसकी पूजाविधि क्या है।
माघ पूर्णिमा 2021 शुभ मुहूर्त कैलेंडर (Magha Purnima 2021 Shubh Muhurt calendar)
माघ पूर्णिमा व्रत तिथि | 26 फरवरी 2021, दिन शुक्रवार |
स्नान दान पूर्णिमा तिथि | 27 फरवरी 2021, दिन शनिवार |
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ | 26 फरवरी 2021, शाम 03:49 बजे |
पूर्णिमा तिथि समाप्त | 27 फरवरी 2021, दोपहर 01:46 बजे |
Also Read : Jyotish Shastra : कार्य में सफलता दिलाने के अचूक टिप्स
माघ पूर्णिमा पूजाविधि (Magh Purnima Puja VIdhi)
- माघ पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान का विशेष महत्व होता है। यदि आप स्नान के लिए नदी पर नहीं जा सकते हैं तो पूर्णिमा के दिन घर पर ही प्रात:काल जल्दी उठकर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए।
- स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और सूर्यदेव को लाल पुष्प डालकर जल का अर्घ्य दें। फिर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
- पूजा में प्रतिमा को स्नान कराकर तिलक व धूप,दीप करें। इसके बाद विष्णु जी को भोग लगाकर तुलसीदल या तुलसीपत्र अर्पित करें और श्रीहरि जी की आरती करके उनके मंत्रों का जप करें।
- शाम के समय पूर्णिमा पर सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ करें या सुनें और फिर रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को धूप-दीप व अर्घ्य देकर व्रत का समापन करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)