Magh Purnima 2023 Date: माघ पूर्णिमा 2023 कौन से दिन मनाएं, जानें शुभ-मुहूर्त, व्रत पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

Magh Purnima 2023 Date: माघ मास 7 जनवरी 2023 से प्रारंभ हो गया है। माघ पूर्णिमा (Magha Purnima 2023) को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima 2023) के नाम से भी जाना जाता है।;

Update: 2023-01-18 05:47 GMT

Magh Purnima 2023 Date: माघ मास 7 जनवरी 2023 से प्रारंभ हो गया है। इस महीने में पूजा और दान का ज्यादा महत्व होता है। मान्यता के अनुसार, इस महीने में पूजा और दान करने से श्रद्धालुओं को शुभ फल की प्राप्ति होती है। माघ मास की आखिरी तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। वहीं सनातन धर्म में पूर्णिमा का महत्व बताया गया है।

माघ पूर्णिमा (Magha Purnima 2023) को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima 2023) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग गंगा, यमुना और सरस्वती नदी (Ganga, Yamuna and Saraswati River) में स्नान करते हैं। प्रयागराज संगम पर श्रद्धालू स्नान करते हैं। यहां स्नान करने से लोगों के पापों का नाश हो जाता है।

इस दिन सत्यनारायण की कथा करने से भविष्य में लाभ मिलता है। गाय, तिल, काले तिल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का इस दिन दान करना चाहिए। चंद्रमा और देवी लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए। यहां हम आपको माघ पूर्णिमा कब है और पूजा तिथि का शुभ मुहूर्त क्या है, इसके बारे में बता रहे हैं।

माघ पूर्णिमा 2023 तिथि और समय (Magha Purnima 2023 Date and Time)


माघ पूर्णिमा 2023 तिथि आरंभ

4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 29 मिनट से

माघ पूर्णिमा 2023 तिथि समाप्त

5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट तक

माघ पूर्णिमा 2023 कौन से दिन मनाएं

उदयतिथि के साथ माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाएं


माघ पूर्णिमा 2023 व्रत पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • माघ पूर्णिमा के दिन सबसे पहले श्रद्धालुओं को सूर्योदय के समय पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
  • स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रदेव की भी पूजा की जाती है।
  • माघ पूर्णिमा के दिन उपासक सत्यनारायण व्रत रखते हैं।
  • माघ पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा की जाती है।
  • भगवान को भोग लगाने के लिए पवित्र भोजन तैयार करना चाहिए।
  • रात को चंद्रमा भगवान को अर्घ्य देना चाहिए।

माघ पूर्णिमा पर कौन सा सबसे जरूरी काम करें

हिंदू धर्म के मुताबिक, माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा और देवी लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इस पूजा को करने से चंद्र दोष दूर होता है। धन में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। 

Tags:    

Similar News