Magha Gupt Navratri 2022: जानें, माघ गुप्त नवरात्रि में कब और कौन सी महाविद्या की पूजा की जाती है और किन मंत्रों का जाप करने से मिलता हैं मां दुर्गा का आशीर्वाद

Magha Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रियों में मां भगवती की दस महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। इस दौरान तांत्रिक क्रियाओं और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां भगवती की दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। तो आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि में मां भगवती की किन महाविद्याओं की कब पूजा की जाती है और मां दुर्गा के किन मंत्रों का जाप करने से अभीष्ट फलों की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।;

Update: 2022-01-29 04:53 GMT

Magha Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रियों में मां भगवती की दस महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। इस दौरान तांत्रिक क्रियाओं और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां भगवती की दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। तो आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि में मां भगवती की किन महाविद्याओं की कब पूजा की जाती है और मां दुर्गा के किन मंत्रों का जाप करने से अभीष्ट फलों की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें: Magha Gupt Navratri 2022: माघ गुप्त नवरात्रि कब से हैं, जानें घटस्थापना की तिथि और महत्व


मां भगवती की दस महाविद्याओं के नाम और पूजा

पहली माघ गुप्त नवरात्रि मां काली, दूसरी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां तारा, तीसरी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां षोडशी, चौथी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां मां भुवनेश्वरी, पांचवीं माघ गुप्त नवरात्रि पर मां भैरवी, छठी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां छिन्नमस्ता, सातवीं माघ गुप्त नवरात्रि मां धूमावती, आठवीं माघ गुप्त नवरात्रि पर मां बगलामुखी और नवीं माघ गुप्त नवरात्रि पर मां मांतगी और मां कमला की पूजा की जाती है।

मां दुर्गा के मंत्र

1.सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2.ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

3.या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

4.या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

5.ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

नवरात्रि मां दुर्गा की साधना का पर्व होता है। एक वर्ष में दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार सामान्य नवरात्रियां आती हैं। इस दौरान मां के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए मां की साधना करते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं।

(Disc।aimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News